फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   woman murdered her husband along with her lover In Mathura

प्रेमी संग मिल पति को मार डालाः भट्ठा में फेंका शव, तकिये से दबाया मुंह, ताकि न निकले चीख, मिलन में था बाधक

Sun, 26 Feb 2023 10:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 26 Feb 2023 10:45 PM IST
सार

मथुरा में महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। लोग उसे 17 दिन से लापता मान रहे थे। रविवार की सुबह उसका शव भट्ठा के पास मिला। पुलिस ने मृतक की पत्नी से पूछताछ की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका को गिरफ्तार किया है। 

 

विज्ञापन
woman murdered her husband along with her lover In Mathura
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा से रिश्तों को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। मामला सुरीर कोतवाली क्षेत्र के बेरा गांव का है। गांव निवासी शिवकुमार शर्मा उर्फ छोटू (45) बीती नौ फरवरी को लापता हो गया था। बड़े भाई विक्रम ने बताया कि काफी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 

विज्ञापन


बताया कि इसी बीच उसकी पत्नी पूनम गांव छोड़कर अपने बच्चों संग तेहरा गांव में रहने चली गई। इसके बाद 25 फरवरी को उसने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पूरी कहानी सुनने के बाद पुलिस ने उसकी पत्नी को पूछताछ के लिए बुलाया। पहले तो उसने गुमराह किया। लेकिन, जब कड़ाई की तो सब बता दिया। 

विज्ञापन

पति उसके रिश्ते में बाधा बन रहा था

उसने बताया कि वह सुनपैरा, ककोर (गौतमबुद्धनगर) की रहने वाली है। उसका विवाह करीब 20 साल पहले छोटू के साथ हुआ था। उसके सुमित के साथ प्रेम संबंध थे। पति उसके रिश्ते में बाधा बन रहा था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर रविवार को भट्ठा के पास से छोटू का शव बरामद कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि पूनम और उसके प्रेमी सुमित उर्फ गोलू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि नौ फरवरी को झगड़ा हुआ था। इसके बाद दोनों ने तकिये से मुंह दबाकर छोटू की हत्या कर दी थी। विक्रम ने सुमित उर्फ गोलू व पूनम समेत पांच के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed