फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Woman killed after being run over by a tempo loaded with paddy

Mathura News: धान से लदे टेंपो से कुचलकर महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Woman killed after being run over by a tempo loaded with paddy
सौंख। रविवार शाम धान की फसल से लदे एक टेंपो के पीछे खिसकने से एक वृद्ध महिला उसकी चपेट में आ गई। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


थाना मगोर्रा के गांव सोन निवासी राजवती देवी (52) रविवार रात करीब 8:30 बजे अपने नोहरे से घर लौट रही थीं। रास्ते में धान की फसल से भरा एक टेंपो खड़ा था। अचानक वह टेंपो पीछे की ओर खिसकने लगा। राजवती देवी उसकी चपेट में आ गईं। वह बुरी तरह घायल हो गईं। परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने राजवती देवी को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृत महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि टेंपो के अचानक पीछे खिसकने से चपेट में आई महिला की मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed