फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Woman hanged herself, died

Mathura News: महिला ने लगाया फंदा, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Woman hanged herself, died
मथुरा। जमुनापार थाना क्षेत्र के जमुना विहार में शुक्रवार दोपहर एक महिला ने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने देर शाम शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


सिवलेश (30) पत्नी रिंकू निवासी जमुना विहार, जमुनापार तीन बच्चों की मां थी। मायका आगरा के फाउंड्री नगर इलाके में है। 2007 में सिवलेश की शादी रिंकू के साथ हुई थी। वाकया दोपहर एक बजे करीब का है। महिला का पति ऑटो चलाने गया था। बच्चे स्कूल गए हुए थे। तभी उसने साड़ी का फंदा बनाकर झूल गई। स्कूल से लौटे बच्चों ने मां को फंदे पर लटका देख शोर मचा दिया। आसपास के लोग जुट गए। पुलिस व महिला के पति को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। शव को फंदे से उतारा गया। इंस्पेक्टर सूरज प्रकाश शर्मा के अनुसार अभी तक की जांच में आत्महत्या के पीछे का कोई भी कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन


सुबह पति व बच्चों के लिए बनाया था खुशी-खुशी नाश्ता
पुलिस के अनुसार मृतक महिला के बच्चों से बात की गई, जिसमें सामने आया, सिवलेश ने सुबह पति और बच्चों के लिए नाश्ता बनाया था। उस समय घर में माहौल सामान्य था। महिला का उसके पति से विवाद का भी कोई कारण अभी तक सामने नहीं आया है। परिवार की आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं है। ऐसे में हो सकता है कि आर्थिक तंगी आत्महत्या का कारण रही हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed