फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   woman gave birth to baby with rare disease in mathura

UP: महिला ने दुर्लभ बीमारी से ग्रसित शिशु को दिया जन्म...कठोर और मोटी त्वचा, देखकर चिकित्सक भी हैरान

Mon, 29 Dec 2025 09:43 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 29 Dec 2025 09:43 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक महिला ने ऐसे बच्चे को जन्म दिया, जिसे देखकर चिकित्सक भी हैरान रह गए। बच्चे की बनावट सामान्य बच्चों से बिल्कुल अलग थी। तीन लाख बच्चों में से किसी एक में ये बीमारी पाई जाती है।

विज्ञापन
woman gave birth to baby with rare disease in mathura
शिशु(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के सरकारी अस्पताल में एक महिला ने अत्यंत दुर्लभ अनुवांशिक बीमारी से पीड़ित बच्चे को जन्म दिया है। बच्चे की शारीरिक बनावट सामान्य बच्चों से बिल्कुल अलग है। इसे देखकर डॉक्टरों के साथ अस्पताल स्टाफ व परिजन भी हैरान रह गए।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राल में महिला ने इस बच्चे को जन्म दिया। नवजात की त्वचा अत्यधिक कठोर, फटी हुई और असामान्य रूप से मोटी पाई गई है। चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्चे में हार्लेक्विन इचिथोसिस नामक गंभीर बीमारी की पुष्टि की है। यह बीमारी इतनी दुर्लभ है कि भारत में औसतन तीन लाख बच्चों में से किसी एक में ही पाई जाती है।
विज्ञापन


 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राधावल्लभ ने बताया कि हार्लेक्विन इचिथोसिस गंभीर अनुवांशिक रोग है। इसमें बच्चे की त्वचा सामान्य रूप से विकसित नहीं हो पाती और शरीर पर मोटी परत जम जाती है। इससे बच्चे को सांस लेने, दूध पीने और शरीर का तापमान नियंत्रित करने में कठिनाई होती है। 

नवजात को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि इससे पहले भी महिला ने इसी प्रकार के एक बच्चे को जन्म दिया था। इसके बाद उसे आगे गर्भधारण न करने की सलाह दी गई थी। फिलहाल बच्चे का उपचार उच्च चिकित्सा केंद्र में जारी है।

ये भी पढ़ें-UP: आगरा में पुलिस टीम पर हमला...तीन दरोगा और दो सिपाहियों को घर में बंधक बनाकर पीटा, चार आरोपी गिरफ्तार

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed