{"_id":"64e8f69c2b340d215c076c94","slug":"woman-found-unconscious-fear-of-poisoning-mathura-news-c-29-1-agr1017-125211-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बेहोश मिली महिला, जहरखुरानी की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बेहोश मिली महिला, जहरखुरानी की आशंका
विज्ञापन
- गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर
गोवर्धन(मथुरा)। रोडवेज स्टैंड गोवर्धन पर महिला श्रद्धालु बेहोशी की हालत में मिली। महिला के जहरखुरानी का शिकार होने की आशंका जताई जा रही है। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और महिला श्रद्धालु को अस्पताल भिजवाया। यहां से गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
रेखा (50) पत्नी हरीशंकर थाना मुरसान जिला हाथरस बेहोशी की हालत में शुक्रवार को सीओ कार्यालय से चंद कदमों की दूरी पर रोडवेज बस स्टैंड पर मिली। स्थानीय लोगो ने 112 पर फोन करके पीआरवी के माध्यम से शिकार हुई महिला श्रद्धालु को अस्पताल भेजा। महिला ने अर्धचेतन हालत में बताया कि उसके कानों में सोने के कुंडल नहीं हैं। पुलिस द्वारा जांच पड़ताल पर महिला के परिजनों को सूचना कर दी गई। गोवर्धन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. सचिन शर्मा ने बताया कि पुलिस के जरिए एक महिला श्रद्धालु को बेहोशी की हालत में लाया गया था जो कि हाथरस जनपद की निवासी है। जहरखुरानी की शिकार लग रही है। उसको प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
सीसीटीवी कैमरों के न लगे होने से आए दिन होती हैं घटनाएं
गोवर्धन बस स्टैंड परिसर में सीसीटीवी कैमरों के न लगे होने से आए दिन घटनाएं होती हैं। अपराधी घटना को अंजाम देकर आराम से फरार हो जाते है। बस स्टैंड परिसर में बैग चोरी, मोबाइल चोरी और जहर खुरानी जैसी घटना अक्सर देखने को मिलती हैं। एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि उच्चाधिकारियों को सीसीटीवी के लिए लिखा गया है, जल्द लगवाए जाएंगे।