{"_id":"67f4ea635aa10af4ef00a645","slug":"woman-fell-on-the-highway-after-being-hit-by-a-container-wheel-passed-over-death-2025-04-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mathura: कंटेनर की टक्कर से हाइवे पर गिरी महिला, ऊपर से निकला पहिया, ऐसी मौत देख कांप गए लोग; लग गया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: कंटेनर की टक्कर से हाइवे पर गिरी महिला, ऊपर से निकला पहिया, ऐसी मौत देख कांप गए लोग; लग गया जाम
Tue, 08 Apr 2025 02:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 08 Apr 2025 02:50 PM IST
सार
दिल्ली हाईवे पर दर्दनाक हादसे में महिला की मौत हो गई। बाइक में टक्कर लगते ही महिला हाईवे पर गिर गई। कंटेनर के पहिये ने उसे कुचल दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सड़क हादसे में 25 वर्षीय महिला की मौत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत सड़क हादसे में 25 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला अपने जेठ के साथ बाइक पर केडी हॉस्पिटल दवा लेने जा रही थी। हादसे के बाद हाइवे पर थोड़ी देर वाहनों के पहिए थम गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
थाना बलदेव के गांव छोली निवासी छोटू की पत्नी सपना उर्फ लाडो अपने जेठ उदयवीर के साथ बाइक से अकबरपुर हाइवे स्थित केडी हॉस्पिटल दवा लेने जा रही थी। थाना जैंत क्षेत्र स्थित चौमुहां फ्लाईओवर पर पहुंचते ही पीछे से आ रहे तेज गति कंटेनर ने टक्कर मार दी। जिसमें महिला उछल कर कंटेनर के नीचे आ गई। महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे के बाद हाइवे पर थोड़ी देर वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव हटाकर हाइवे सुचारू कराया। जिसके बाद पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सदर संदीप कुमार सिंह ने बताया महिला के पति छोटू द्वारा तहरीर दी गई है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।