{"_id":"69445fa0a090c0989204ab69","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-mathura-news-c-412-1-mt21008-3420-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायका पक्ष ने किया जमकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायका पक्ष ने किया जमकर हंगामा
विज्ञापन
नौहझील। नौहझील थाना क्षेत्र के गांव पचहरा में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की मौत पर ससुराल और मायका पक्ष के बीच विवाद की स्थिति बन गई। ससुराल पक्ष जहां महिला की मौत का कारण लंबे समय से चल रही बीमारी बता रहा है, वहीं मायका पक्ष ने फंदा लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनसार गांव पचहरा निवासी राजकुमारी (32) पत्नी दीना को बुधवार दोपहर करीब सवा 2 बजे परिजन ने गंभीर हालत में मथुरा जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान देर शाम करीब 8 बजे चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को गांव ले आए और मायके पक्ष को इसकी सूचना दी। बृहस्पतिवार सुबह मायका पक्ष के लोग गांव पहुंचे और हंगामा कर दिया। राजकुमारी के भाई ने डायल 112 पर सूचना दी कि उनकी बहन की फंदा लगाकर हत्या कर दी गई है।
हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस की पूछताछ में ग्रामीणों और ससुराल पक्ष ने बताया कि राजकुमारी लंबे समय से बीमार थी और उसकी मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई है। राजकुमारी की शादी लगभग 12 वर्ष पूर्व हुई थी और दो बच्चे हैं। सीओ आशीष शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला की मौत बीमारी से हुई है। मायके पक्ष की सूचना और आरोपों को गंभीरता से लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।