फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Woman dies, mother-in-law also passes away after 2 hours

Mathura News: महिला की मौत, 2 घंटे बाद सास भी चल बसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
Woman dies, mother-in-law also passes away after 2 hours
शेरगढ़ (मथुरा)। गांव रान्हेरा में मिट्टी की ढाय के नीचे दबने से शनिवार को घायल हुई महिला की उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को मौत हो गई। इसके करीब 2 घंटे बाद उसकी बीमार चचेरी सास ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


दरअसल, रान्हेरा निवासी विमलेश ( 48) पत्नी शक्ति सिंह शनिवार सुबह चूल्हे के लिए मिट्टी लेने गांव की पोखर के पास गईं थीं। मिट्टी खोदते समय ढाय अचानक भरभराकर गिर गई। इसके नीचे दबने से विमलेश घायल हो गईं। आसपास के लोगाें ने उन्हें बमुश्किल मिट्टी हटाकर बाहर निकाला। हालत नाजुक होने पर मथुरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुधार न होने पर दो दिन पहले फरीदाबाद रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

फरीदाबाद के निजी अस्पताल में शनिवार सुबह विमलेश ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वह अपने पीछे चार बच्चे छोड़ गईं। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। उधर, विमलेश की मौत की खबर मिलने के करीब 2 घंटे बाद ही मालती पत्नी पदम सिंह ने भी दम तोड़ दिया। वह सांस की बीमारी से पीड़ित थीं। मालती विमलेश की चचेरी सास थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed