फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman commits suicide by jumping in front of train at junction

मौत की रफ्तार तेज थी: मथुरा स्टेशन पर ट्रेन के आगे महिला ने लगाई छलांग, बचाने के लिए दौड़े लोग; हो गई देर

Sat, 02 Dec 2023 01:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 02 Dec 2023 01:58 PM IST
सार

मौत की रफ्तार कितनी तेज होती है, ये देखने को मिला मथुरा जंक्शन पर। जहां ट्रेन के आगे छलांग लगाने के लिए दौड़ी महिला को बचाने के लिए लोगों ने पीछा तो किया, लेकिन उसे पकड़ न सके। ट्रेन से कटकर महिला की मौत हो गई। 
 

विज्ञापन
Woman commits suicide by jumping in front of train at junction
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म आठ पर एक महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। जीआरपी ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की पहचान नगला चंद्रभान निवासी पार्वती के रूप में हुई है।

विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर प्लेटफार्म आठ पर अछनेरा एंड की ओर 50 वर्षीय महिला पैसेंजर ट्रेन के आगे कूद गई। जीआरपी थाने के उप निरीक्षक कुलवीर सिंह तरार मौके पर पहुंचे। शव को ट्रेक से हटवा गया। मृतका की पहचान पार्वती पत्नी ज्ञानी शर्मा निवासी नगला चंद्रभान के रूप में हो गई। जीआरपी थाना प्रभारी संदीप तोमर ने बताया कि पार्वती का घर पर किसी से झगड़ा हुआ था। इसके बाद वह जंक्शन पहुंची और कासगंज-अछनेरा पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मैरिज एनिवर्सरी पर ये कैसा गिफ्ट: बीवी करती थी चोरी-छिपे फोन पर बात, पूछने पर किया शर्मनाक काम; युवक ने दी जान
विज्ञापन
विज्ञापन


रोकने के लिए दौड़े लोग
महिला को ट्रेन के आगे कूदते देखकर प्लेटफार्म पर खड़े कुछ लोग शोर मचाकर उसे रोकने के लिए दौड़े, लेकिन उनके पहुंचने तक वह ट्रेन के आगे कूद चुकी थी। इस घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई। ट्रेन को वहीं रोक दिया गया। कुछ ही देर में जीआरपी पहुंच गई। शव को ट्रैक से हटवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed