फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   woman commission member in mathura

बेसहाराओं के वृंदावन प्रवास पर प्रदेश सरकारों से करेंगी बात

Wed, 09 Sep 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा/वृंदावन
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा/वृंदावन Updated Wed, 09 Sep 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
woman commission member in mathura
वृंदावन में रह रही वृद्ध और विधवा महिलाओं के जीवन यापन को करीब से जानने के लिए बुधवार को केंद्रीय महिला आयोग की सदस्या सुषमा साहू वृंदावन पहुंची। सबसे पहले वह तराश मंदिर स्थित महिला आश्रय सदन पहुंची। यहां उन्होंने वृद्ध महिलाओं से उनके रहन-सहन, सरकारी सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन


इसके बाद चैतन्य बिहार स्थित महिला आश्रय सदन, ज्ञानगुदढ़ी स्थित पागल बाबा आश्रम में मीरा सहभागिनी में रह रही विधवाओं से भी बातचीत की।

आयोग की सदस्या सुषमा साहू ने बताया कि उनका यहां आने का मुख्य उद्देश्य वृद्ध महिलाओं के जीवन जीने के बारे में पता करना था। उन्होंने कहा कि वृद्ध और विधवा महिलाएं किन परिस्थितियों में अपने घर को छोड़कर आतीं है, उन्हें इसके बारे में उनसे मिलकर जानना था।
विज्ञापन


क्या एक विधवा और एक वृद्ध मां को परिवार के लोग अपने पास नहीं रख सकते। इससे भारतीय संस्कृति का घोर अपमान हो रहा है। उन्होंने कहा कि वृंदावन वास करने के लिए जिन प्रदेशों से महिलाएं आ रहीं हैं, वह केंद्र सरकार के माध्यम से राज्य सरकारों से वार्ता करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सर्वे की रिपोर्ट केंद्रीय महिला कल्याण मंत्री मेनका गांधी और महिला आयोग की अध्यक्ष ललिता कुमार मंगलम को सौंपेंगी। इस अवसर पर उनके साथ महिला आयोग की कानूनी सलाहकार निधि महाजन गुप्ता, कनकधारा फाउंडेशन की अध्यक्ष लक्ष्मी गौतम, डीपीओ ओपी यादव मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed