फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Woman brutally murdered, dead body found tied to cot

महिला की बेरहमी से हत्या, चारपाई से बंधा मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 08:12 PM IST
विज्ञापन
Woman brutally murdered, dead body found tied to cot
मांट/मथुरा। मांट मूला के ईदगाह रोड पर बट वाली बगीची के पास महिला को चारपाई पर इलेक्ट्रिक तारों से बांधकर बेरहमी से हत्या की गई। हत्या से पहले महिला को बिजली का करंट दिया गया। बंद कमरे से दुर्गंध आने पर सोमवार की दोपहर ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची मांट पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने बताया कि शव करीब चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। हत्या करंट देकर ही गई है। हत्या करके पति फरार हो गया है।
विज्ञापन

मांट मूला में ईदगाह रोड पर बंद कमरे में से दुर्गंध आ रही थी, तभी मोहल्ले के लोगों ने मांट पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बंद कमरे का ताला तोड़ा तो चारपाई से बंधा महिला का शव मिला। इलेक्ट्रिक तारों से बंधे शव को पुलिस ने कब्जे में लिया। एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि मृतका स्मृति (३०) पत्नी विपिन उर्फ बाली निवासी राधा निवास वृंदावन एवं हाल निवासी बट वाली बगीची मांट मूला थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि महिला और उसका पति छह माह से इसी कमरे में रह रहे थे और आए दिन मारपीट होती रहती थी। उनके कोई बच्चा नहीं था। पिछले कुछ दिन से पति लापता है। एसपी देहात ने बताया कि प्रथम दृष्टया करंट देकर महिला की हत्या की गई है। शव की पहचान मिटाने के लिए चेहरे को भी बिगाड़ा गया है। शव करीब चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी के मध्य डॉक्टरों के पैनल से कराया जाएगा। पुलिस पति की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टॉर्चर के बाद हत्या की आशंका
महिला की टॉर्चर करने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। जब पुलिस ने ताला तोड़ा था तो महिला का शव चारपाई पर बिजली के तारों से बंधा हुआ मिला था, वहीं उसमें करंट भी प्रभावित हो रहा था।

फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची
महिला की निर्मम हत्या के मामले में मांट पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया और मामले की जांच के लिए नमूने भी लिए।
हलवाइयों के साथ काम करता है विपिन
मृतका स्मृति का पति विपिन उर्फ बाली हलवाइयों के साथ शादी समारोह में कैटरिंग का काम करता है और वहीं पहले वह वृंदावन में राधा निवास में रहता था। अब पिछले से छह से मांट में ही रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed