फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   woman accused of cyber fraud denied bail

हसीन चेहरे के खौफनाक इरादे: मथुरा पुलिस ने जिस साइबर ठग महिला को किया था गिरफ्तार, उसकी जमानत अर्जी खारिज

Mon, 02 Mar 2026 09:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 02 Mar 2026 09:22 AM IST
सार

मथुरा में 2.04 करोड़ रुपये की साइबर ठगी की आरोपी महिला की जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी। आरोप है कि उसने खुद को सीबीआई-आरबीआई अधिकारी बताकर पीड़ित को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाया था।

विज्ञापन
woman accused of cyber fraud denied bail
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दो करोड़ चार लाख रुपये के साइबर फ्रॉड की आरोपी महिला की जिला एवं सत्र न्यायालय ने जमानत अर्जी खारिज कर दी है। साइबर थाने में नेहा वैश्य के खिलाफ 2 करोड़ 4 लाख रुपये के साइबर फ्रॉड का मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोप है कि नेहा ने खुद को सीबीआई और आरबीआई का अधिकारी बनकर पीड़ित को डिजिटल अरेस्ट किया और उसकी धनराशि विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर कराई। पुलिस ने आरोपी को महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन

 

यहां से उसे जेल भेज दिया। जेल में बंद आरोपी महिला ने अधिवक्ता की मदद से जिला एवं सत्र न्यायालय में जमानत अर्जी दाखिल की। डीजीसी क्राइम ने जमानत देने का विरोध किया। कोर्ट ने पुलिस साक्ष्य एवं डीजीसी क्राइम की दलील के मद्देनजर आरोपी महिला की जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed