फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Witnessing the accident changed their minds; they no longer want to go abroad.

Mathura News: हादसे को देख बदला मन, नहीं जाना अब बाहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Witnessing the accident changed their minds; they no longer want to go abroad.
मथुरा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसे के बाद नए साल पर बाहर जाने का प्लान बना रहे लोगों ने अपना मन बदल लिया है। कोहरे और सर्दी को देख परिजन ने बाहर जाने से मना कर दिया है।
विज्ञापन

नए साल पर कई महीनों से जम्मू, शिमला और देहरादून आदि पहाड़ी इलाकों में जाने की तैयारियों में जुटे लोगों ने बर्फ से ढकी चोटियों को देखने का ख्याल छोड़ दिया है। टिकट बुक करा चुके लोगों ने हादसे के बाद अपने टिकट कैंसिल करा दिए हैं। बाहर जाने की तैयारियों में जुटे बच्चे भी आसपास जाने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं प्रमुख ट्रेवल कंपनी के स्वामी ब्रह्मा चतुर्वेदी ने बताया कि इस बार नए साल पर बीते वर्षों की तरह बुकिंग नहीं है। कुछ बुकिंग अचानक कैंसिल हुई हैं। नए साल की शुरुआत बेहतर होने की आस थी जो अब नहीं रही। अब मकर संक्रांति के बाद कुछ उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस बार शिमला जाना था। एक महीने पहले टिकट बुक कराए थे। हादसे को एक बार सोच कर अब भी मन परेशान हो उठता है। परिवार में सास-ससुर ने बाहर भेजने से मना कर दिया है। सोच कर बोला होगा।

ज्योति रंजन- कृ़ष्णा नगर

एक महीने पहले मसूरी जाने का प्लान बनाया था। उसी की तैयारी की जा रही है। हादसा होने कारणों के बाद बाहर जाने का प्लान छोड़ दिया। इस बार परिवार के साथ आसपास ही जाएंगे। सविता चौधरी-गृहणी चंदनवन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed