फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   With the change in temperature, the number of patients suffering from cold, cough and fever increased

Mathura News: तापमान में बदलाव के साथ सर्दी-खांसी व बुखार के मरीज बढ़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
With the change in temperature, the number of patients suffering from cold, cough and fever increased
 जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों को देखते चिकित्सक। संवाद
मथुरा। मौसम में बदलाव के साथ ही जिला अस्पताल में सर्दी-खांसी के अलावा बुखार के मरीज भी तेजी से बढ़े हैं। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में दोपहर डेढ़ बजे तक 1350 से अधिक रोगियों ने पर्चा बनवाया। इनमें से 830 मरीज बुखार से पीड़ित थे।
विज्ञापन



बीते चार दिनों से निकल रही चटक धूप से दिन में सर्दी का असर कम हो गया है। हालांकि ठंडी हवा चलने से शाम के समय सर्दी बढ़ जाती है। मौसम में हो रहे परिवर्तन की वजह से अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जिला अस्पताल की ओपीडी के अलावा पैथोलॉजी, एक्स-रे कक्ष के बाहर मरीजों की लाइन लगी नजर आई। अस्पताल में दवा लेने के लिए काउंटर पर भी भीड़ थी।
विज्ञापन


डाॅक्टर मरीजों को जो दवा लिख रहे हैं उसमें 90 फीसदी पर्चों पर पैरासिटामोल की दवा लिखी जा रही है। जिससे अस्पताल में इसकी मांग बढ़ गई है। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. रवि माहेश्वरी ने बताया कि बदलते मौसम की वजह से मरीजों की संख्या बढ़ी है। खासकर सर्दी-खांसी के अलावा बुखार के मरीज ज्यादा बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे मौसम में लोगों को सुबह और रात के समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन





जांच के लिए घंटों इंतजार कर रहे मरीज

अस्पताल की पैथोलॉजी, एक्स-रे कक्ष में जांच कराने के लिए मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। पैथोलॉजी से जिन मरीजों को समय से रिपोर्ट मिल गई उन्होंने चिकित्सक को दिखाकर दवा ले ली, जिन्हें रिपोर्ट मिलने में देरी हो गई वह डॉक्टर के उठ जाने पर बिना दिखाए ही चले गए। इससे उन्हें परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed