फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   With the arrival of CM, there is hope of development in Nandgaon

Mathura News: सीएम के आगमन से नंदगांव में भी विकास की आस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
With the arrival of CM, there is hope of development in Nandgaon
नंदगांव। बरसाना में 7 मार्च को लड्डू होली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। उनके दौरे को लेकर नंदगांव के लोग भी आशान्वित हैं कि सीएम नंदगांव के विकास के लिए भी ठोस कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन



भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का साक्षी रहा है, आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझ रहा है। सबसे बड़ी समस्या है कन्याओं के लिए एक पृथक विद्यालय का अभाव। जिससे छात्राओं को दूर-दराज के क्षेत्रों में शिक्षा ग्रहण करने के लिए जाना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि यहां एक उच्च स्तरीय राजकीय कन्या विद्यालय की स्थापना हो जाए तो यह क्षेत्र की गरीब बेटियों के लिए वरदान साबित होगा।
विज्ञापन



इसके अलावा, खेल गतिविधियों के लिए भी नंदगांव में कोई उचित स्टेडियम उपलब्ध नहीं है। यातायात की सुविधाओं की बात करें तो नंदगांव में सार्वजनिक परिवहन के साधनों की भारी कमी है। बाहरी श्रद्धालु और पर्यटक यहां आने में कठिनाई महसूस करते हैं। बलराम ने बताया कि यदि बेहतर सड़क मार्ग और सार्वजनिक परिवहन की व्यवस्था हो जाए, तो यहां के धार्मिक और पर्यटन महत्व को और अधिक बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि भीम चौधरी ने बताया कि कस्बे में सीवर लाइन की व्यवस्था होनी चाहिए, दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पार्क और आरामगृह होने चाहिए। कई कुंड दुर्दशा का शिकार हैं उनका भी सौंदर्यीकरण किया जाना चाहिए। अनाज मंडी की व्यवस्था होनी चाहिए। नंदीश्वर पर्वत का सौंदर्यीकरण कराया जाना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed