फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Will be able to get calling and internet facility without network from set phone

Mathura News: सेटफोन से ले सकेंगे बिना नेटवर्क के कॉलिंग और इंटरनेट की सुविधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Will be able to get calling and internet facility without network from set phone
मथुरा। जीएलए विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार विभाग में व्याख्या का आयोजन हुआ। इसमें इसरो के वैज्ञानिकों ने सैटेलाइट प्रौद्योगिकी की बारीकियों से विद्यार्थियों को अवगत कराया गया।
विज्ञापन

इसरो के वैज्ञानिक प्रो. सुभाष चंद्र वेरा ने सैटेलाइट संचार की उपयोगिता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इसके जरिये यूजर का फोन मोबाइल टॉवर के बजाय सीधे सैटेलाइट से कनेक्ट हो जाता है। इसके बाद वह किसी भी मोबाइल या टेलीफोन पर फोन कर बात कर सकता है। इसके लिए एक अलग प्रकार का फोन आता है जिसे सैटेलाइट फोन या सेट फोन कहा जाता है। मौजूदा दौर में सैटेलाइट कनेक्टिविटी मिलने के बाद यूजर्स मोबाइल में बिना नेटवर्क के कॉलिंग और इंटरनेट की सुविधा का लाभ उठा पाएंगे।
विज्ञापन

वैज्ञानिक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शोध के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान पद्धति बहुत महत्वपूर्ण है। अनुसंधान के प्रस्ताव को अच्छी तरह से और वैज्ञानिक तरीकों से नियोजित किया जाना चाहिए। शोध में टॉपिक का बहुत ही महत्व है। उसी टॉपिक को चुनें जिस पर बैकग्राउंड मैटेरियल उपलब्ध हो। लिटरेचर सर्वे में पूर्व में किए गए कार्यों व नवीनतम जानकारी के साथ-साथ भविष्य में इस कार्य से पड़ने वाले प्रभाव को भी संज्ञान में लेना चाहिए। अनुसंधान ऐसा होना चाहिए जो मानव जीवन की जरूरतों को प्रौद्योगिकी के माध्यम से पूरा कर सके। विभागाध्यक्ष प्रो. विनय कुमार देवलिया, मनीष गुप्ता, आशीष शुक्ला आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed