{"_id":"67f8b40a9e8e4b4f5b03657c","slug":"wife-s-murder-husband-dragged-dead-body-behind-house-brother-in-law-saw-scene-revealed-secret-of-murder-2025-04-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पत्नी का कत्ल: लाश को घसीटकर इसलिए घर के पीछे ले गया पति...फिर किया ऐसा काम, जिससे हत्या का किसी को शक न हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी का कत्ल: लाश को घसीटकर इसलिए घर के पीछे ले गया पति...फिर किया ऐसा काम, जिससे हत्या का किसी को शक न हो
Fri, 11 Apr 2025 11:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 11 Apr 2025 11:47 AM IST
सार
मथुरा में युवक ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर बेरहमी से जान ले ली। इसके बाद वो लाश को घसीटते हुए घर के पीछे ले गया। यहां उसने गड्ढा खोदा और लाश को दफना दिया। ये हरकत देवर ने देख ली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लाश को बरामद कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पत्नी का कत्ल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा के थाना जमुनापार क्षेत्र के गांव सुखदेवपुर में बृहस्पतिवार रात एक पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को घर के पीछे स्थित खेत में गड्ढा कर दफना दिया। मृतका के देवर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेने के साथ ही शव को गड्ढे से निकलवाया है।
विज्ञापन
सुखदेवपुर निवासी विजय कुमार शराब पीने का आदी है। इसके चलते उसका पत्नी से आए दिन विवाद होता था। बृहस्पतिवार रात को भी दोनों के बीच हुए विवाद के बाद विजय ने अपनी पत्नी रेखा (28) की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद घर के पीछे स्थित खेत में गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया। विजय के छोटे भाई और मृतका के देवर दिनेश को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने 112 पर फोन कर रेखा की हत्या की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने विजय को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने विजय की निशानदेही पर खेत में दबे शव को भी बरामद कर लिया। सूचना पर सीओ सिटी भूषण वर्मा और एसपी सिटी डॉ. अरिवंद कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी सिटी ने बताया कि मृतका के परिजनों को सूचना दी गई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।