{"_id":"5d56c38b8ebc3e899441f497","slug":"wife-got-married-mathura-news-agr401098225","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहक्लेश में फौजी ने पत्नी को मारी गोली, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहक्लेश में फौजी ने पत्नी को मारी गोली, घायल
विज्ञापन
मथुरा। थाना जमुनापार के गांव लोहवन में गृहक्लेश में पत्नी पर गोली दागने वाले फौजी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है। पुलिस ने घायल पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
थाना जमुनापार के गांव लोहवन निवासी सुशील पुत्र भोजराज फौजी है। बुधवार की रात पति और पत्नी में विवाद हो गया। पति ने बंदूक से पत्नी दीप्ति पर गोली दाग दी। महिला के पूरे शरीर में छर्रे लगे। सूचना पर पहुंची जमुनापार पुलिस ने पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया।
शुरुआत में पुलिस ने खुद ही पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते ही आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक राजित कुमार ने बताया कि आरोपी फौजी पति को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। फिलहाल महिला का इलाज चल रहा है।