फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   widow, woman, vrindavan, digainer, mask, corona

ब बाजारों में नजर आएंगे कान्हा थीम के मास्क

Tue, 23 Jun 2020 06:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
widow, woman, vrindavan, digainer, mask, corona
वृंदावन; करोना महामारी काल में वृंदावन की विधवाओं ने विशेष वृंदावन थीम वाले सिल्क और कॉटन डिजाइन - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। अब देश और दुनिया के बाजारों में कान्हा थीम के मास्क नजर आने वाले हैं। करोना काल में वृंदावन की बंग विधवाओं ने विशेष वृंदावन थीम वाले सिल्क और कॉटन डिजाइनर मास्क तैयार किए हैं। सुलभ इंटरनेशनल द्वारा अंतरराष्ट्रीय विधवा दिवस पर मंगलवार को इन्हें वेबिनार के माध्यम से लांच किया गया।
विज्ञापन

सुलभ इंटरनेशनल की उपाध्यक्ष विनीता वर्मा ने बताया कि फिलहाल 1000 मास्क तैयार किए हैं। वेबीनार में दुनिया भर के लोगों ने भाग लिया। ये मास्क ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का उपयोग करके बेचे जाएंगे। इस वेबिनार का आयोजन सुलभ इंटरनेशनल ने किया। इसमें न्यूयॉर्क से मास्टर शेफ़ विकास खन्ना के साथ कई लोग शामिल हुए। विनीता वर्मा ने बताया कि वृंदावन के विभिन्न आश्रमों में रहने वाली इन माताओं ने मास्क डिजाइन करने के लिए अपनी रुचि व्यक्त की और उन चित्रों को चुना है, जो भगवान कृष्ण से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन

इसमें मोर पंख , बांसुरी, यमुना जैसे विशेष डिजाइन के साथ प्रशिक्षण और व्यवस्थित कपड़े प्रदान किए। लॉकडाउन के दौरान आश्रमों में रहने वाली विधवाओं ने मास्क बनाना सीखा और अब तक पांच हजार से अधिक खादी, कपास का मुखौटा तैयार किया। उन्हें पुलिस, सरकारी कर्मचारियों, स्वच्छता लोगों आदि को वितरित किया। इस दौरान विकास खन्ना ने सुलभ संस्थापक डॉ. बिंदेश्वर पाठक के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed