फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   When the Chief Minister's helicopter blew up, protested against the abandoned police station.

मुख्यमंत्री का हैलीकॉप्टर उड़ा तो छोड़ दिए गए थाने सेका विरोध करने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
When the Chief Minister's helicopter blew up, protested against the abandoned police station.
मथुरा/कोसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वृंदावन आगमन से पूर्व मंगलवार को हिरासत में लिए गए राजनीतिक दलों के नेता और किसान नेता बुधवार को छोड़ दिए गए। रातभर पुलिस कश्यप निषाद यूनियन के संयोजक कुंवर सिंह निषाद को तलाशती रही लेकिन वे नहीं मिले। उधर कोसी में किसान नेता दीपक चौधरी को उनके आवास पर ही नजरबंद कर दिया।
विज्ञापन

सपा, रालोद छात्रसभा, भाकियू टिकैत और कश्यप निषाद यूनियन ने वृंदावन आगमन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को काले झंडे दिखाने की घोषणा की थी। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने सभी को मंगलवार को ही हिरासत में ले लिया। इन सभी को बुधवार की शाम मुख्यमंत्री के जाने के बाद ही रिहा किया गया। पुलिस ने कइयों को घर से उठाकर थाने पर बैठाया तो कई नेता हाउस अरेस्ट किए गए।
विज्ञापन

छोड़े गए नेताओं में सपा जिलाध्यक्ष लोकमणिकांत जादौन, भाकियू टिकैत पवन चतुर्वेदी, सपा के मुन्ना मलिक, सपा की साधना शर्मा, गुड्डू खान, भारत भूषण, राघवेंद्र सिंह और देवेंद्र रघुवंशी को विभिन्न स्थानों से पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं, रालोद छात्रसभा के ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष विश्वेंद्र चौधरी को भी गोविंदनगर पुलिस ने हिरासत में लिया था। ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष के हिरासत में होने की खबर पर रालोद प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर नरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष बाबूलाल और युवा जिलाध्यक्ष उमेश चौधरी भी गोविंदनगर थाने पहुंच गए और पुलिस कार्रवाई का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed