{"_id":"6765b961be45e29fe7006ec0","slug":"when-he-did-not-get-employment-he-started-stealing-passengers-belongings-in-trains-mathura-news-c-369-1-mt11008-122396-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: रोजगार नहीं मिला तो ट्रेनों में करने लगा यात्रियों का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: रोजगार नहीं मिला तो ट्रेनों में करने लगा यात्रियों का सामान चोरी
विज्ञापन
जीआरपी ने पकड़ा ट्रेनों में सामान चोरी करने वाला आरोपी।
मथुरा। ट्रेन के स्लीपर कोच से यात्रियों का सामान चोरी करने वाला एक शातिर चोर शुक्रवार को जीआरपी ने पकड़ा है। पूछताछ में चोर ने बताया कि वह दो साल से यात्रियों का सामान चोरी कर रहा है।
जीआरपी प्रभारी यादराम सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को जंक्शन पर गेट नंबर तीन पर दिल्ली की तरफ एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। उसे रोकने पर वह भागने लगा तो टीम ने पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम किशन कुमार पुत्र कुंवर सिंह निवासी कस्बा अलीगंज जिला एटा बताया।
उसके कब्जे से दो अंगूठी पीली घातु, दो जोड़ी पायल सफेद घातु, एक मोबाइल फोन बरामद किया। सख्ती से पूछताछ करने पर बताया कि वह जंक्शन पर 2 साल से चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। जिससे वह अपना गुजारा करता है। वह शिक्षित नहीं है इसलिए रोजगार नहीं मिल रहा है और चोरी करने लगा है।