फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Wheels of trains stopped for four hours due to block at Mudesi Rampur

Mathura News: मुड़ेसी रामपुर पर ब्लॉक के कारण चार घंटे थमे ट्रेनों के पहिए

Sat, 03 Jun 2023 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Sat, 03 Jun 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Wheels of trains stopped for four hours due to block at Mudesi Rampur
मथुरा। वेस्टर्न सेंट्रल रेलवे (डब्ल्यूसीआर) के मुड़ेसी रामपुर स्टेशन पर चार घंटे के ब्लॉक के कारण शुक्रवार को इस रूट से गुजरने वाली करीब एक दर्जन ट्रेनों का संचालन बाधित हुआ। कई ट्रेनों को रोक दिया गया वहीं, कइयों की गति धीमी कर दी गई। इसके चलते तीन ट्रेनें मथुरा जंक्शन पर खड़ी रहीं बाकी ट्रेनें धीमी गति से चलने के कारण मथुरा जंक्शन तक देरी से पहुंची।
विज्ञापन


मुड़ेसी रामपुर पर रेलवे फाटक के ओवरब्रिज पर गर्डर आदि रखने का काम किया जाना था। इस काम के लिए चार से पांच घंटे का समय चाहिए होता है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर एक बजे से ब्लॉक लिया गया। ब्लाॅक के समाप्त होने का समय पांच बजे तक का था। इसके चलते दोपहर एक बजे से ही ट्रेनों को रोक दिया गया। मथुरा से चलने वाली ट्रेन कोटा शताब्दी पैसेंजर को मथुरा जंक्शन पर ही रोक दिया गया।
विज्ञापन


यह ट्रेन दोपहर करीब दो बजे मथुरा से कोटा जाती है, इसे शाम पांच बजे बाद ही रवाना किया गया। मथुरा जंक्शन पर रुकने वाली ट्रेन में कोटा जनशताब्दी पैसेंजर, मथुरा-सवाई माधोपुर तथा केरल संपर्क क्रांति को करीब तीन से चार घंटे तक रोका गया। इसके अलावा दिल्ली की तरफ से आने वाली सभी गाडियों की गति को धीमा कर दिया गया। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि मुड़ेसी रामपुर का ब्लाॅक पूर्व निर्धारित था, जिसके चलते गाड़ियों को रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed