{"_id":"65c3d5b907d0b4c584075046","slug":"wheel-of-coach-of-mewar-express-going-to-udaipur-jammed-smoke-emanated-causing-chaos-mathura-news-c-160-1-sagr1034-101811-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: उदयपुर जा रही मेवाड़ एक्सप्रेस के कोच का पहिया जाम, धुआं निकलने से मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: उदयपुर जा रही मेवाड़ एक्सप्रेस के कोच का पहिया जाम, धुआं निकलने से मची अफरा-तफरी
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। हजरत निजामुद्दीन से उदयपुर जा रही मेवाड़ एक्सप्रेस के कोच के पहिए का ब्रेक जाम होने से धुआं निकलने लगा। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलने पर लोको पायलट व गार्ड ने ट्रेन को रोककर घटना की जानकारी रेलवे अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे रेलकर्मियों ने ब्रेक ठंडा कर रिलीज किया। फिर ट्रेन को आगे रवाना किया गया। इससे ट्रेन करीब 20 मिनट तक होडल स्टेशन के पास खड़ी रही।
रेलवे के जानकारों का कहना है यदि समय रहते ब्रेक रिलीज नहीं किया जाता तो व्हील को नुकसान होता और हादसे की संभावना बन जाती। बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे मेवाड़ एक्सप्रेस होडल स्टेशन से पास होने वाली थी। इसी दौरान ट्रेन के एक कोच के पहिए से धुआं निकलता देखा। ट्रेन के लोको पायलट व गार्ड ने रोककर लोकल रेल अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद रेलवे के अधिकारी और स्टाफ मौके पर पहुंचा और उन्होंने देखा कि ट्रेन के नीचे धुआं निकल रहा है। इसके बाद यात्रियों ने राहत पाई।
विज्ञापन
इससे रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। आरपीएफ प्रभारी गिर्राज प्रसाद मीणा ने बताया कि करीब 20 मिनट से अधिक समय तक ट्रेन रुकी रही। खराबी को दूर करके उसे गंतव्य को रवाना किया गया।