फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Wheel of city electric bus hits traffic personnel, serious

Mathura News: सिटी इलेक्ट्रिक बस का पहिया ट्रैफिक कर्मी पर चढ़ा, गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
Wheel of city electric bus hits traffic personnel, serious
मथुरा। शहर के गोवर्धन चौराहा पर रविवार सुबह को ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे पुलिसकर्मी पर सिटी इलेक्ट्रिक बस का पहिया चढ़ गया।
विज्ञापन


राहगीरों ने शोर मचाते हुए बस को दौड़कर घेर लिया और चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल हेड कांस्टेबल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, बस चालक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया।

प्रमुख गोवर्धन चौराहा ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात हेड कांस्टेबल राकेश कुमार व्यवस्था संभाल रहे थे। तभी पीछे से आई इलेक्ट्रिक सिटी बस संख्या यूपी 85 सीटी 8517 अनियंत्रित होकर उन पर चढ़ गई। बस का चालक पवन कुमार चला रहा था। राहगीरों ने बस को घेर लिया और चालक को दबोच लिया।
विज्ञापन

मौके पर थाना हाईवे पुलिस पहुंची। चालक को हिरासत में लेते हुए घायल राकेश को अस्पताल भेजा। ट्रैफिक इंस्पेक्टर शौर्य कुमार के अनुसार बस चालक पवन कुमार के खिलाफ थाना हाईवे में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इधर, ड्राइवर द्वारा लापरवाही से बस चलाने का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि बस चालक द्वारा ड्राइवर साइड खड़े हुए ट्रैफिक पुलिसकर्मी को टक्कर मारकर गाड़ी चढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed