{"_id":"69e711fc116a681085036c4a","slug":"wedding-rush-triggers-massive-traffic-jam-in-khandauli-ambulance-stuck-commuters-struggle-in-heat-2026-04-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा-हाथरस मार्ग की सबसे बड़ी खामी, जिसकी वजह से लग रहा यहां भीषण जाम; हर रोज फंस रहे राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा-हाथरस मार्ग की सबसे बड़ी खामी, जिसकी वजह से लग रहा यहां भीषण जाम; हर रोज फंस रहे राहगीर
Tue, 21 Apr 2026 12:54 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:54 PM IST
सार
खंदौली क्षेत्र में शादी समारोहों और डिवाइडर की कमी के कारण आगरा-हाथरस मार्ग पर भीषण जाम लग गया। जाम में एम्बुलेंस तक फंस गई और लोग घंटों गर्मी व उमस में परेशान रहे।
विज्ञापन
आगरा-हाथरस मार्ग पर जाम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा-हाथरस मार्ग पर सोमवार शाम भीषण जाम लग गया। डिवाइडर न होने की समस्या और शादी समारोहों के कारण बढ़े वाहनों के दबाव ने हालात बिगाड़ दिए। करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई, जिसमें फंसे लोग गर्मी और उमस से बेहाल रहे।
विज्ञापन
शाम करीब छह बजे दोनों ओर से वाहनों की संख्या बढ़ी। डिवाइडर न होने के कारण वाहन चालक मनमाने ढंग से वाहन निकालने लगे, जिससे कुछ ही देर में सड़क पर जाम लग गया। बाइक, कार और बसें जाम में फंस गईं। एक एम्बुलेंस भी फंस गई। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को रास्ता दिलाने का प्रयास किया, लेकिन अव्यवस्थित यातायात और जगह की कमी के कारण उसे निकलने का रास्ता नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर जाम लगने के बाद वाहन चालकों ने अपने वाहन निकालने के लिए गलियों का सहारा लेना शुरू कर दिया। इससे बाबूलाल गली, थाने वाली गली सहित अन्य संकरी गलियों में भी जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को जाम खुलवाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में चल रहे शादी समारोहों के कारण वाहनों का दबाव अचानक बढ़ गया है जिससे जाम की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि खंदौली क्षेत्र में डिवाइडर न होने के कारण आए दिन जाम और हादसे होते रहते हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द स्थायी समाधान कराने की मांग की है।