फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Web registration date extended till 20 September

Mathura News: 20 सितंबर तक बढ़ाई वेब रजिस्ट्रेशन की तिथि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Web registration date extended till 20 September
मथुरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने वेब रजिस्ट्रेशन की तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है। अब स्नातक और परास्नातक में कोर्स लेने के लिए छात्र 20 सितंबर तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर वेब रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
विज्ञापन


जिले में नए सत्र की प्रवेश प्रक्रिया अंतिम दौर में चल रही है, लेकिन कई एडेड महाविद्यालयों में स्नातक और परास्नातक की सीटें अभी तक नहीं भर पाई हैं। इसे देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने वेब रजिस्ट्रेशन की तिथि 20 सितंबर तक बढ़ा दी है। बीएसए महाविद्यालय में परास्नातक विषयों की सीटें खाली पड़ी हैं।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. ललित मोहन शर्मा ने बताया कि एमएससी गणित, एमएससी कंप्यूटर साइंस, एमए इकोनॉमिक्स, एमए स्टैटिक्स, एमए हिंदी, एमए संस्कृत, एमए भूगोल, एमए अंग्रेजी की सीटें अभी रिक्त हैं। केआर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रवीण कुमार अग्रवाल ने बताया कि स्नातक की सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि एमए समाजशास्त्र की 20, एमकॉम की 40, एमए भूगोल की 50, एमए अर्थशास्त्र की 30 सीटों अभी रिक्त पड़ी हैं। इन सीटों पर प्रवेश के लिए महाविद्यालय को निर्धारित सीटों के अनुसार आवेदन नहीं मिल पाए है। जो भी छात्र इन कोर्सों में प्रवेश लेना चाहते हैं। उन्हें पहले वेब रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत उन्हें एडमिशन दिया जाएगा।


विश्वविद्यालय की लेटलतीफी की वजह से हो रहा छात्रों का मोहभंग
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की साख पर कई बार दाग लगे हैं। प्रवेश लेने के बाद छात्रों को प्रवेश और परिणाम के लिए इंतजार करना पड़ता है। परिणाम अगर घोषित भी हो जाता है तो मार्कशीट आसानी से नहीं मिल पाती। शायद यही वजह है कि एक जमाने में जिस विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए मारामारी रहती थी। मेरिट हाई जाती थी। अब वहां से संबद्ध महाविद्यालयों में सीट खाली पड़ी हैं। छात्र यहां प्रवेश लेने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं।

विश्वविद्यालय ने वेब रजिस्ट्रेशन की तिथि 20 सितंबर तक बढ़ा दी है। जो भी छात्र वेब रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं। उनके लिए वेबसाइट खुली हुई है।
-पूजा सक्सेना, जनसंपर्क अधिकारी, डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed