फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Weather's impact: hailstorm along with rain and storm

मौसम की मार: आंधी-बारिश के साथ ओलों की बौछार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Weather's impact: hailstorm along with rain and storm
मथुरा। कृष्णानगर में बारिश के दौरान लगे जाम में फंसे वाहन। - फोटो : mathura
मथुरा। मौसम की मार ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शुक्रवार की शाम आंधी के बाद बारिश और फिर ओलों की बौछार ने गेहूं की फसल के लिए संकट खड़ा कर दिया है। वहीं बिजली के खंभे और लाइनें टूटने से विद्युत निगम की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। आंधी और बारिश के चलते देर रात तक शहर और देहात क्षेत्र की बिजली बंद रही। वहीं, जगह-जगह जलभराव होने से लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम चार बजे मौसम ने करवट ली तो किसानों की चिंता बढ़ गई। चिंता का कारण खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल है। आसमान में छाए बादल किसानों की धड़कनें बढ़ाते रहे। शाम साढ़े 7 बजे के करीब तेज आंधी चलने के बाद कुछ ही देर में गरज चमक के साथ तेज बारिश भी शुरू हो गई। खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल बारिश में भीग गई। वहीं सौंख क्षेत्र में ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को और भी अधिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। दरअसल ओले से गेहूं का दाना बाल से टूटकर खेतों में ही रह जाएगा।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ आंधी और बारिश के चलते पूरे शहर के साथ ही देहात क्षेत्र की भी बिजली आपूर्ति बंद रही। अलग-अलग क्षेत्र में पेड़ और बिजली के खंभे भी टूट गए। इससे विद्युत निगम की परेशानी भी बढ़ गई है। शुक्रवार को देर रात तक बिजली न आने से शहर में अंधेरा छाया रहा। बृहस्पतिवार शाम को आई आंधी से भी आधा सैकड़ा से अधिक बिजली के खंभे टूटने से ग्रामीण अंचल में आपूर्ति बाधित हो गई थी। अभी विद्युत निगम ने वही खंभे नहीं बदल पाए थे कि शुक्रवार को दोबारा आंधी आने से बिजली का संकट और भी बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
गढ़सौली में टूटे बिजली के खंभे
शुक्रवार शाम आई आंधी से बलदेव के गांव गढ़सौली में बिजली व्यवस्था बुरी तरह ध्वस्त हो गई। ग्रामीणों के अनुसार यहां बिजली के पोल टूट गए। इससे पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बारिश के चलते विद्युत निगम के कर्मचारी भी मरम्मत के लिए नहीं पहुंचे।
----
आंधी में दीवार गिरी, मलबे में दबकर दो भैंस मरीं
मांट। शुक्रवार को आई आंधी के चलते गांव नगला भूपसिंह में विनोद कुमार के पशु बाड़े की दीवार गिर गई। इसके चलते दीवार का मलबा और टिनशेड भैंसों के ऊपर जा गिरा। दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और मलबा हटाया। मलबे में दबकर दो भैंसों की मौत हो गई तो वहीं अन्य दो भैसें घायल हो गईं। पीड़ित पशुपालक ने मुआवजा दिलाने की मांग की है। संवाद

----
आंधी के चलते शहर में लगा जाम
शुक्रवार की शाम आई धूल भरी आंधी से सड़कों पर आवागमन भी ठप हो गया। शहर के मुख्य चौराहों पर जाम लग गया, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। करीब आधे घंटे तक होली गेट, डीग गेट, नए बस स्टैंड पर जाम के हालात रहते।

मथुरा। कृष्णानगर में बारिश के दौरान लगे जाम में फंसे वाहन।

मथुरा। कृष्णानगर में बारिश के दौरान लगे जाम में फंसे वाहन।- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed