{"_id":"67a10815e8ed35e0490d40ec","slug":"weather-suddenly-changed-mathura-news-c-369-1-mt11009-124734-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: अचानक बदला मौसम, देर रात हुई बूंदाबांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: अचानक बदला मौसम, देर रात हुई बूंदाबांदी
विज्ञापन
मथुरा। बीते दिनों से निकल रही चटक धूप के बाद सोमवार रात को मौसम ने करवट ली। सुबह से तेज हवा चलती रही, देर रात अचानक बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे हल्की से ठंडक बढ़ गई।
नई साल की शुरुआत होते ही मौसम में कई बार बदलाव हुआ। कभी घने कोहरे के साथ शीतलहर चली और पाला भी पड़ा। साथ ही कभी अधिक तो कभी कम बारिश भी हुई। ऐसे मौसम के चलते लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। लगातार बदल रहे मौसम के बीच बीते दिनों से चटक धूप निकल रही थी। ऐसे में ठंडक का अहसास कम हो गया, लेकिन सोमवार को हुई बूंदाबांदी ने फिर से हल्की ठंड बढ़ा दी है। मौसम विभाग के वेबसाइट के मुताबिक, मंगलवार को बारिश होने के आसार हैं। इससे तेजी से मौसम बदलेगा।