{"_id":"5ee0d0eb8ebc3e42c835541d","slug":"weather-hot-heat-loo-mathura-mathura-news-agr445495771","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन भर आसमान से बरसती रही आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन भर आसमान से बरसती रही आग
विज्ञापन
तपती दोपहरी में सूरज की तपन से बचने के लिए अंगोछा ओढ़कर जातेबच्चे।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। बुधवार को दिन भर आसमान से आग बरसती रही, धूप की तेजी अब असहनीय हो रही है। गर्मी के चलते धरती तपने लगी। बढ़ी गर्मी से पशु और पक्षी भी व्याकुल हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा।
दिन की शुरुआत तेज गर्मी के साथ हुई। अपरांह होते-होते सूरज की किरणें शरीर को झुलसाने लगीं। गर्मी का आलम ये था कि जो लोग जहां थे वो वहीं कैद होकर रह गए। सरकारी कार्यालयों में सन्नाटा था तो सड़क पर भी दूर दूर तक कोई नजर नहीं आ रहा था। गर्म हवाओं ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।
गर्मी के चलते लोग बीमार हो रहे हैं। शरीर में पानी की कमी होने से डी हाइड्रेशन, बुखार आने जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. मुकंद बंसल ने बताया गर्मी के शिकार रोगियों की संख्या बढ़ रही है। फीवर वार्ड में रोगियों को देखा गया।
विज्ञापन
वहीं, बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। शहर की सड़कों और बाजारों में दोपहर के समय पूरी तरह से सन्नाटा सा छा गया। इधर, कोल्डड्रिंक्स, आइसक्रीम विक्रेताओं के चेहरे खिले हुए हैं।
इस तापमान का स्वास्थ्य पर असर
तेज गर्मी आम जनजीवन पर बुरा असर डाल रही है। शरीर में पानी की कमी, सूरज की किरणों से त्वचा के झुलसने तथा त्वचा संबंधी रोगों की संभावना भी रहती है। इस मौसम में एहतियात बेहद जरूरी है।
- डॉ. पीयूष चतुर्वेदी, मेडिकल आफीसर, संयुक्त जिला अस्पताल
गर्मी में इन बातों का रखें ध्यान
- घर से बाहर निकलते समय अधिक से अधिक पानी पीएं।
- धूप में निकलने से पहले शरीर को पूरी तरह से ढक लें।
- कूलर, एसी से निकलकर सीधे धूप में न जाएं।
- गर्मी और पसीनों में कोल्डड्रिंक्स, शीतल पेय का सेवन न करें।
- हीट स्ट्रोक, बीमार होने पर तत्काल डॉक्टर को दिखाएं।