फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   We want establishment of Ram Rajya not Hindu Rashtra

Mathura News: हमें हिंदू राष्ट्र नहीं रामराज्य की स्थापना चाहिए- शंकराचार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Mar 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
We want establishment of Ram Rajya not Hindu Rashtra
वृंदावन (मथुरा)। ज्योतिषपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि देश को एकता, सद्भाव और समरसता की जरूरत है। देश और समाज को बांटने वाले दलों पर चुनाव आयोग को प्रतिबंध लगाना चाहिए।
विज्ञापन

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक लोग रामचरितमानस जैसे पवित्र सद्गंथ का अपमान कर देश और समाज को बांटने का कार्य कर रहे हैं। ऐसे लोगों को जनभावनाओं और अपनी सनातन परंपराओं से कोई सरोकार नहीं। चुनाव आयोग को इनके जनप्रतिनिधित्व पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। उन्हें रामचरित मानस से एतराज है तो उसे पढे़ं नहीं।
विज्ञापन

दावानल कुंड स्थित उड़िया बाबा आश्रम में सोमवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए शंकराचार्य ने काशी और मथुरा में चल रहे विवाद को नकारते हुए कहा कि यह हिंदुओं की भूमि है। राम, कृष्ण और भगवान शिव हमारे आराध्य हैं। किन्हीं कारण से वहां राजनीतिक परिस्थितियों में परिवर्तन हो गया। अब इस भूल का सुधार किया जाना चाहिए। कहा कि हमें हिंदू राष्ट्र नहीं रामराज्य चाहिए। आज देश में गोमांस का निर्यात बढ़ा है, इस पर किसी का ध्यान नहीं। बाघेश्वर धाम के चमत्कार पर कहा कि जब कोरोना आया था तो उससे बचाने के लिए क्यों आगे नहीं आया कोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed