फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   We have all resolved to make Braj clean.

Mathura News: हम सबने यह ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
We have all resolved to make Braj clean.
मथुरा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि कूड़े के वैज्ञानिक प्रबंधन से जैविक खाद तैयार की जा सकती है। उन्होंने सफाई कर्मचारियों का सम्मान, प्लास्टिक मुक्त ब्रज और छोटे समूह बनाकर स्वच्छता में जनभागीदारी निभाने पर बल दिया। कहा कि तभी, हम सबने यह ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है का संकल्प साकार हो सकेगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी नेशनल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एसोसिएशन तत्वावधान में मंगलवार को मसानी स्थित चैंबर के भवन में आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व व्यापारियों ने ब्रज को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए सामूहिक भागीदारी का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ ठाकुरजी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
विज्ञापन

चैंबर के अध्यक्ष राजीव बृजवासी ने कहा कि ब्रज की स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने भी अपने विचार रखे। पुलिस उपमहानिरीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मंडलायुक्त नागेंद्र प्रताप, एमवीडीए उपाध्यक्ष लक्ष्मी नागप्पन, विपुल अग्रवाल और विपिन सिंघल आदि उपस्थित रहे। संचालन राजेंद्र हाथीवाले ने आभार नगर आयुक्त जग प्रवेश ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed