फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   We have all resolved to make Braj clean

Mathura News: हम सबने यह ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
We have all resolved to make Braj clean
वृंदावन। हम सबने यह ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है महाअभियान के तहत उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की पहल पर संत समाज, महंतों एवं भागवताचार्यों आगे आए हैं। महाअभियान को लेकर हुई गीता शोध संस्थान में हुई बैठक में परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा है कि ब्रज की स्वच्छता को सेवा और जनभागीदारी का अभियान बनाया जाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु जब स्वच्छ और सुंदर ब्रज देखेंगे तो उनकी आस्था और भी प्रगाढ़ होगी। उन्होंने संतों से आह्वान किया कि आश्रमों, मंदिरों एवं भंडारों से ही स्वच्छता की शुरुआत करें। उन्होंने कहा कि जनपद में सीमित संख्या में सफाईकर्मी हैं, इसलिए जनसहयोग ही इस अभियान की सबसे बड़ी ताकत बनेगा।
विज्ञापन

मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने कहा वृंदावन परिक्रमा मार्ग को 11 सेक्टरों में विभाजित कर विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिक्रमा मार्ग पर जहां-जहां अतिक्रमण हुआ है, वहां चरणबद्ध कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने कहा कि वृंदावन में सेवा का अवसर उनके लिए सौभाग्य की बात है।
विज्ञापन

बैठक में तय किया गया कि अब संत, महंत एवं भागवताचार्य अपने प्रवचनों, सत्संगों, श्रीमद्भागवत कथाओं एवं अन्य धार्मिक आयोजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को ब्रज की स्वच्छता एवं पवित्रता का संदेश देंगे तथा उन्हें स्वच्छता का संकल्प भी दिलाएंगे। इस मौके पर महंत फूलडोलदास, महंत हरिशंकरदास नागा, महंत सनतदास, संत गोविंदानंद तीर्थ, महंत राम स्वरूप ब्रह्मचारी, संत रामदेवानंद सरस्वती, महंत सुंदरदास, महंत लाडलीदास, संत सच्चिदानंद दास, संत मदनमोहन दास, महामंडलेश्वर नवल गिरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed