फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   wave of happiness through 1,600 families in district

Mathura News: जिले के 1600 परिवारों में खुशी की लहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
wave of happiness through 1,600 families in district
मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 1.43 लाख शिक्षामित्रों का मानदेय 10 हजार से बढ़ाकर 18 हजार रुपये करने की घोषणा की है। इससे जिले के 1600 परिवारों में खुशी की लहर है। लखनऊ में हुए कार्यक्रम का सजीव प्रसारण डैंपियर नगर स्थित पांचजन्य प्रेक्षागृह में देखा गया। शुभारंभ कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, विधायक पूरन प्रकाश, मेघश्याम सिंह और जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने सभी ब्लॉकों से आए 2-2 शिक्षामित्रों (कुल 20) को 18 हजार रुपये के मानदेय का प्रतीकात्मक चेक और प्रशस्ति पत्र भेंट किया। जनपद में कुल 1600 शिक्षामित्र कार्यरत हैं, जिनके मानदेय में 80 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। मंत्री ने कहा मुख्यमंत्री ने शिक्षामित्रों के दर्द को समझा है। यह वृद्धि केवल आर्थिक लाभ नहीं, बल्कि उनके सम्मान की बहाली है।
विज्ञापन

विधायक पूरन प्रकाश और मेघश्याम सिंह ने भी सरकार के इस कदम को ऐतिहासिक बताया। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और सीडीओ डॉ. पूजा गुप्ता ने शिक्षामित्रों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान स्कूली छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किए। विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। अतिथियों ने बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed