{"_id":"652d77ee431ba94e7707b134","slug":"waterlogging-at-many-places-in-vrindavan-mathura-news-c-369-1-mt11004-2025-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: वृंदावन में जगह-जगह जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: वृंदावन में जगह-जगह जलभराव
विज्ञापन
वृंदावन। नगर में सोमवार शाम तेज बारिश होने से बांके बिहारी बाजार सहित अन्य बाजारों और प्रमुख मार्गों पर जलभराव हो गया। इस कारण श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली चमकने के साथ ही तेज गर्जना के साथ करीब 25 मिनट तक बारिश हुई।
इससे बांकेबिहारी बाजार में जलभराव हो गया। श्रद्धालु पानी में होकर मंदिर जा रहे थे। वहीं दुकानदारी भी कुछ समय के लिए ठप हो गई। उधर, रंगजी मंदिर बाजार, पत्थरपुरा, गोपीनाथ बाजार, दाऊजी तिराहा, विद्यापीठ चौराहा, हरिनिकुंज चौराहे पर जलभराव हो गया। पानी की समुचित निकासी न होने के कारण गोपीनाथ बाजार में बारिश थमने के बाद भी जलभराव रहा। गोपीनाथ बाजार के दुकानदार नरेंद्र शर्मा, अजय अग्रवाल, कारे लाल ने बताया कि कुछ मिनट की बारिश में ही बाजार में जलभराव हो जाता है। जलनिकासी न हो पाने के कारण दुकानदार घंटों समस्या से जूझते हैं, लेकिन नगर निगम द्वारा कोई निदान नहीं किया जा रहा है।