फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Water Tank Turns Hazard in Bichpuri: Old TTSP Scheme Fails

UP: टीटीएसपी योजना की बदहाली तो देखिए, जर्जर टंकियां बनीं ग्रामीणों के लिए खतरा; ग्रामीणों ने उठाई ये मांग

Tue, 21 Apr 2026 12:55 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 21 Apr 2026 12:55 PM IST
सार

बिचपुरी क्षेत्र में जर्जर टीटीएसपी पानी की टंकी फटने से एक महिला घायल हो गई, जिससे ग्रामीण जल योजना की खामियां उजागर हो गईं। पुरानी और खराब हो चुकी टंकियां अब लोगों के लिए सुविधा नहीं बल्कि खतरा बनती जा रही हैं।

विज्ञापन
Water Tank Turns Hazard in Bichpuri: Old TTSP Scheme Fails
जर्जर टीटीएसपी पानी की टंकी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के बिचपुरी में ग्रामीण पेयजल संकट दूर करने वाली टीटीएसपी (टैंक टाइप स्टैंड पोस्ट) योजना अब अपनी उपयोगिता खो रही है। वर्षों पहले बनी ये जर्जर टंकियां ग्रामीणों के लिए खतरा बन गई हैं। ब्लॉक बिचपुरी के मिढ़ाकुर में शनिवार को एक टंकी फटने से महिला घायल हो गई।
विज्ञापन

 

लड़ामदा के पूर्व प्रधान कृपाल सिंह ने बताया कि अधिकांश टंकियां पांच साल से बंद और जर्जर हैं। मोटरें बंद, बोरिंग सूखी और टंकियां जंग लगने से कमजोर हो गई हैं। इनका रखरखाव न होने से हादसों की आशंका बनी हुई है। किरावली के अनुज पंडित ने बताया कि यह योजना 2008 से 2012 के बीच आगरा के 15 ब्लॉकों में लागू हुई थी। इसमें 250 फीट गहरी बोरिंग, एक हॉर्स पावर की मोटर और चार नल लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रखरखाव के अभाव में यह व्यवस्था बदहाल होकर अब उपयोग के बजाय जोखिम पैदा कर रही है। जिला पंचायत राज अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि आबादी वाले क्षेत्रों में स्थित जर्जर टीटीएसपी टंकियों का सर्वे कराया जाएगा। चिह्नित टंकियों को हटाने की कार्रवाई जल्द शुरू की जाएगी, जिससे भविष्य में किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed