फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Water released from above so that Yamuna's flow can continue

Mathura News: ऊपर से छोड़ा पानी, ताकि चल जाए यमुना की धार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Water released from above so that Yamuna's flow can continue
मथुरा। गंगा दशहरा पर्व पर यमुना की सफाई के साथ-साथ नगर निगम ने तैयारियों पूरी कर ली है। बीते दिनों यमुना घाटों की हुई सफाई के बाद ऊपर से पानी छोड़ दिया गया है। ताकि हल्की-पूरी गंदगी पानी के तेज बहाव में बह जाए और श्रद्धालु आसानी से आस्था की डुबकी लगा सकें। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद निगम ने यमुना सफाई का अभियान चलाया था।
विज्ञापन


दरअसल, नगर निगम ने सोमवार की दोपहर से यमुना के घाटों की सफाई अभियान चलाया था। इसके साथ ही क्यूआरटी टीम के साथ-साथ पोकलेन से सिल्ट को बाहर निकाला गया था। बंगाली घाट समेत अन्य घाटों की सफाई मशीन से कराई गई थी। अब गंगा दशहरा पर्व को लेकर ये तैयारियों की जा रहीं हैं। अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार ने बताया है कि यमुना के घाटों व किनारों की सफाई के बाद ऊपर से पानी छोड़ गया गया है।
विज्ञापन


इससे गंदा पानी और थोड़ी-बहुत गंदगी पानी के तेज बहाव में बह जाएगी। साथ ही घाटों पर व्यापक इंतजाम के लिए व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इसमें घाटों व यमुना किनारे प्रकाश व्यवस्था का कार्य जारी है। उन्होंने बताया है एक जून को हरिद्वार से गंगाजल छोड़ा जाएगा। ताकि पांच जून को होने आयोजित गंगा दशहरा पर श्रद्धालु आसानी से आस्था की डुबकी लगा सकें। इसकी तैयारियों पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed