फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   WATER, PROBLEM, gangajal. natwar nagar, mathura

गंगाजल को तरस रहे नटवर नगर के वाशिंदे

Wed, 27 May 2020 05:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 05:33 PM IST
विज्ञापन
WATER,  PROBLEM, gangajal. natwar nagar, mathura
नटवर नगर क्षेत्र में लगे हुए आरओ प्लांट। - फोटो : MATHURA
मथुरा। नगर निगम के वार्ड नंबर 46 नटवर नगर में लोग पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। गंगाजल प्रोजेक्ट के तहत यहां निगम द्वारा बिछाई गई पाइप लाइन से जलापूर्ति शुरू नहीं हुई है। लोगों की इस मजबूरी का लाभ क्षेत्र मेें शुरू हुए आरओ प्लांट भरपूर उठा रहे हैं। लोग पानी खरीदकर पीने को मजबूर हैं। आरओ प्लांट जमीन से पानी का अतिदोहन कर रहे हैं और सैकड़ों लीटर पानी बरबाद हो रहा है। इससे भूजल स्तर लगातार गिरता जा रहा है।
विज्ञापन

गंगाजल प्रोजेक्ट परियोजना का अभी तक एक बूंद पानी घरों तक नहीं पहुंच पाया है। योजना के तहत सबसे पहले धौली प्याऊ के वार्ड नंबर 46 के नटवर नगर क्षेत्र में ही पाइप लाइन डाली गई है। मोती कुंज एक्सटेंशन नटवर नगर और बुध विहार में निगम की एक बूंद नहीं आ रही। चंदनवन और दो अन्य कॉलोनियों के कुछ ही हिस्से को पानी मिल पा रहा है। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि पानी दिलाने के लिए उन्होंने बहुत प्रयास किया, परंतु नगर निगम के अधिकारियों की मनमानी की वजह से पानी नहीं आ पा रहा है।
विज्ञापन

करोड़ों खर्च फिर भी पानी नहीं
भूजलस्तर लगातार नीचे जा रहा है, सबमर्सिबल पंप लगाने के बाद भी पानी नहीं आ पा रहा है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी नगर निगम पानी उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। यह विडंबना नहीं तो और क्या है कि सरकार हमारे लिए पैसा दे रही है और हम प्यासे हैं। क्षेत्र में लगे आरओ प्लांट सैकड़ों लीटर पानी बरबाद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मंजू शर्मा, नटवर नगर
गंगाजल से बहुत उम्मीद थी
जिस समय गंगाजल प्रोजेक्ट के लिए पाइप लाइन डाली जा रही थी तो हमें बहुत बड़ी उम्मीद जगी कि जल्दी से गंगाजल पीने को मिलेगा और निगम की सरकारी सप्लाई का पानी हमारे घर तक आएगा। लेकिन आज बड़े दुख की बात है कि अभी तक हमारे घरों में पानी नहीं पहुंचा है और हम व्यक्तिगत रूप से पानी ले रहे हैं।
- तारावती, नटवर नगर
दूसरों के दरवाजों पर जाना पड़ता है
सब कुछ होने के बाद भी जब सबमर्सिबल पंप खराब हो जाती है और पानी नहीं होता तो दूसरों के दरवाजों पर जाना पड़ता है। यह सब कुछ नगर निगम के अधिकारियों की लापरवाही की वजह से हो रहा है। यदि नगर निगम समय से पाइप लाइन डालकर हमारे यहां का प्रोजेक्ट पूरा कर दिया जाता तो हमें पानी मिल जाता
- संजय दुबे, मुख्यमार्ग नटवर नगर
कोई सुनने वाला नहीं
किस से कहें कोई सुनने वाला नहीं है। इस भीषण गर्मी में जब तापमान 46 डिग्री तक पहुंच रहा है, तब हमें पानी की तलाश करनी पड़ती है। यदि निगम कहीं से पानी का बंदोबस्त कर देता तो कम से कम हमें पीने योग्य पानी मिल जाता।
- संजय शर्मा, फाटक वाली गली
कोई काम करने को तैयार नहीं
हमारे क्षेत्र में अभी तक नगर निगम ने बहुत कम स्थानों पर पानी पहुंचाया है, जो कि ऊंट के मुंह में जीरे के बाराबर है। इस वजह से हमारे क्षेत्र के 80 फीसदी लोग पानी का या तो खुद इंतजाम करते हैं या फिर दूसरों के यहां से पानी लाते हैं। परंतु सरकार के नुमाइंदे अधिकारियों द्वारा कोई भी काम नहीं किया जा रहा है।

- विनोद भारद्वाज, वार्ड पार्षद
अभी लगेगा दो माह का समय
धौली प्याऊ क्षेत्र में गंगाजल प्रोजेक्ट का पाइप लाइन बिछाने का काम लगभग पूरा हो चुका है, कुछ हिस्से में पाइपलाइन बिछना बाकी रह गया है। इसके अलावा बिजली कनेक्शन तथा अन्य काम भी रह गया है, जिसमें करीब दो माह का समय और लगेगा। इसके बाद धौली प्याऊ क्षेत्र में पानी पहुंच सकता है।
- कुमकुम गंगवार, परियोजना प्रबंधक, अतिरिक्त निर्माण इकाई जल निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed