फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Water filled in underground panel

Mathura News: भूमिगत पैनल में पानी भरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
Water filled in underground panel
मथुरा। बारिश के कारण राधिका विहार उपकेंद्र से पोषित कॉलोनियों की भूमिगत लाइनों में पानी भर गया। इस कारण कॉलोनियों की बिजली गुल हो गई। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


नगर में मंगलवार को हुई बारिश के बाद राधिका विहार उपकेंद्र से पोषित आशा परम कॉलोनी, शांति कुंज कॉलोनी, हंसराज नगर, विकास नगर, इंद्रपुरी कॉलोनी, अमर कॉलोनी कन्हैया स्पोर्ट स्कूल वाली गली, हैप्पी गार्डन एनएच 2, कालिंदी विहार, और तुलसी नगर कॉलोनी की विद्युत सप्लाई भूमिगत पैनल में पानी भर जाने के कारण बाधित हो गई। लाइट गुल होते ही उपभोक्ताओं की बेचैनी बढ़ गई।
विज्ञापन


उन्होंने फोन कर निगम अधिकारियों को बिजली बाधित होने की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। निगम की टीम ने काफी मशक्कत के बाद भूमिगत पैनल में भरा पानी बाहर निकाला। इसके बाद कहीं जाकर घरों की बिजली आपूर्ति सुचारू हो पाई। अवर अभियंता रवि मौर्या ने बताया कि बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




15 दिन में तीन ट्रांसफॉर्मर बदले, फिर भी नहीं मिली राहत
मथुरा। फरह ब्लॉक के ओल गांव के ब्राह्मण मोहल्ले में करीब 15 दिनों में तीन ट्रांसफॉर्मर बदले जा चुके हैं लेकिन बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हो पा रहा है। पर्याप्त बिजली न मिल पाने से ग्रामीण परेशान हैं। उन्होंने बिजली कार्यालय के घेराव की चेतावनी दी है। ओल गांव का ब्राह्मण मोहल्ला विद्युत निगम के स्थानीय अधिकारियों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। निगम के अधिकारी 15 दिन में तीन बार गांव का ट्रांसफॉर्मर बदलवा चुके हैं। इसके बाद भी फाल्ट की समस्या दूर नहीं हो पा रही है। वजह यह है कि बिजली आते ही लोड एकदम से बढ़ जाता है।


इससे ट्रांसफॉर्मर में फाल्ट हो जाता है। बिजली न आने की वजह से बुजुर्गों और बच्चों का बुरा हाल है। पवन मुद्गल ने बताया वो कई बार स्थानीय अधिकारियों को परेशानी बता चुके हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। एसडीओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि गांव के अधिकांश उपभोक्ताओं ने घर के बाहर लगे बिजली मीटर हटा दिए हैं। गांव में जाने पर कोई भी बिजली कनेक्शन की रसीद नहीं दिखाता है। लाइट चालू होते ही सभी उपभोक्ता घर में लगे एसी समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चालू कर देते हैं। इससे ट्रांसफॉर्मर का लोड बढ़ जाता है। फाल्ट होने से बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed