{"_id":"5f0087eb8ebc3e42e463a84f","slug":"water-crisis-no-suply-problem-mathura-mathura-news-agr4489889177","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल संकट से जूझ रही बालाजीपुरम की आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल संकट से जूझ रही बालाजीपुरम की आबादी
विज्ञापन
बालाजीपुरम क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर बाल्टी लेकर खड़ी महिलाएं।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। बालाजीपुरम में सरकारी तंत्र ने पानी के इंतजाम के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर दिए, परंतु लोगों को पानी नहीं मिला है। इसकी वजह रही नौकरशाह की लापरवाही। ठेकेदार से लेकर इंजीनियर तक निगम द्वारा किए किसी भी कार्य के प्रति जवाबदेह नहीं है। वार्ड 53 बालाजीपुरम में 60 हैंडपंप हैं, लेकिन चालू हालत में सिर्फ चार-पांच ही हैं। ट्यूबवेल लग गया, पर चालू नहीं, पाइप लाइन बिछ गई परंतु कनेक्शन नहीं। इन हालातों में लोगों ने निजी सबमर्सिबल पंप लगा रखी हैं।
ट्यूबवेल चालू नहीं हो सका
नगर निगम ने पाइप लाइन तो डाल दी है, परंतु न ट्यूबवेल चालू किया है और न ही घरों तक कनेक्शन ही किए हैं। अभी घरों तक पानी आने की कोई उम्मीद नहीं है। आखिरकार कब तक पानी मिलेगा।
- सौरभ, गायत्री कुंज
हैंडपंप पड़े हुए हैं खराब
क्षेत्र में करीब 60 हैंडपंप लगे हुए हैं। इनमें से सिर्फ पांच हैंडपंप ही चालू हैं, बाकी खराब ही पड़े हैं। जब शिकायत की गई तो निगम के अधिकारी चुप्पी साध लेते हैं। पानी का कोई संसाधन नही है ।
विज्ञापन
-गोविंद प्रसाद दीक्षित, तंतूरा
समस्या की ओर किसी का ध्यान नहीं
बालाजीपुरम में पानी की समस्या पर किसी का ध्यान नहीं है। लोगों पर निजी सबमर्सिबल पंप लगाने का दबाव बढ़ता जा रहा है। उनका काफी पैसा खर्च हो रहा है। अधिकारी सिर्फ आश्वासन देते हैं।
- किशन सिंह फौजदार, सारंग बिहार
पानी की समस्या का समाधान जल्द हो
पानी की समस्या का समाधान जल्द होना चाहिए। पानी की आवश्यकता तो सभी को होती है, परंतु गृहिणी अधिक परेशान होती हैं। जो लोग सबमर्सिबल लगवाने में सक्षम नहीं हैं, उन्हें परेशानी होती है।
- राजकुमारी, बालाजीपुरम
नौ स्थानों पर भेजे पानी के टेंकर
मथुरा। अमर उजाला फाउंडेशन के अभियान से भीषण गर्मी में लोगों को राहत मिल रही है। पानी के संकट से जूझ रहे क्षेत्रों में पेयजल का टैंकर पहुंचने के बाद लोग अमर उजाला फाउंडेशन और समाजसेवी प्रमोद कसेरे को धन्यवाद दे रहे हैं। शनिवार को होली गेट, गोवर्धन चौराहा, मथुरा जंक्शन प्रवेश द्वार, गोविंदपुरी, महोली रोड, महाविद्या, राधेश्याम, नटवर नगर, कंपू घाट पर पानी के टैंकर पहुंचाए। प्रमोद कसेरे ने 8979657515, 8218292964 नंबर जारी किए हैं, जिन पर लोग फोन करके टैंकर मंगा सकते हैं। प्रमोद कसेरे ने बताया कि यह निशुल्क सेवा है। बताया, शनिवार को गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर बंदरों को फल और सब्जी खिलाए।