फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Watchman murder case solved police caught two accused in encounter shot in the leg

Mathura: चौकीदार हत्याकांड का खुलासा...पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचे पांच आरोपी, गोली लगने से हुए घायल

Mon, 26 May 2025 12:55 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 26 May 2025 12:55 PM IST
सार

छाता क्षेत्र में हुई चौकीदार के हत्यारोपियों से जैंत पुलिस सहित अन्य टीम की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पांच बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 

विज्ञापन
Watchman murder case solved police caught two accused in encounter shot in the leg
मथुरा पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के छाता धान मिल में बृहस्पतिवार को सुरक्षाकर्मी की हत्या का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। हाईवे और जैंत पुलिस से हुई मुठभेड़ में पांच बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। जबकि हाईवे पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने अपने साथियों के नाम भी बताए हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन


एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि रविवार की रात को हाईवे थाना प्रभारी आनंद कुमार शाही अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि क्षेत्र में चोरी करने वाला गिरोह घूम रहा है। पुलिस ने चेकिंग कर गुलमौहर वैली से आगे कच्ची सड़क से ईको सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया। तलाशी में उनके कब्जे से तमंचा, 15 पाने, एक प्लास, एक रिंच, लोहे की रॉड बरामद हुई। पुलिस उन्हें थाने लेकर आई।
विज्ञापन


यहां पूछताछ में उन्होंने अपने नाम आगरा के थाना सैंया के गांव शाहपुर नदीम निवासी अनिल शर्मा, आगरा के थाना ताजगंज स्थित राजीव नगर निवासी सुरेश राठौर उर्फ शाका बताया। कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उनके कुछ साथी टेपों से छाता की ओर चोरी करने के लिए गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने एसएसपी को दी। एसएसपी श्लोक सिंह ने स्वॉट, हाईवे, नौहझील, जैंत और छाता पुलिस को चेकिंग के निर्देश देते हुए बदमाशों की गिरफ्तारी के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
Trending Videos

सभी टीमें सक्रिय हो गईं। छाता पुलिस ने शुगर मिल के पास तीन संदिग्धों को देखा। तीनों मिल के अंदर प्रवेश करने के लिए प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने टोका तो तीनों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीनों बदमाशों की टांग में गोली लगी और घायल हो गए। तलाशी में उनके कब्जे से 3 तमंचा कारतूस और मृतक सुरक्षाकर्मी का मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम आगरा के ताजगंज स्थित बसईखुर्द निवासी राकेश, आगरा के थाना डौकी के गांव नीबरी एवं हाल थाना ताजगंज के खिन्नी महल निवासी सतीश उर्फ टिकिया, ताजगंज के नीति बाग निवासी विनोद बताया।

मुठभेड़ होती देख टेंपो से निगरानी कर रहे दो बदमाश आगरा की ओर भागने में सफल रहे। पूछताछ में जब छाता पुलिस को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने वायरलैस पर सूचना अधिकारियों को दी। जैंत पुलिस सक्रिय हो गई। जैंत, नौहझील और स्वाट टीम ने टेंपो सवार दोनों बदमाशों को एसकेएस कॉलेज के पास घेर लिया। टेंपो सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों की टांग में गोली लगी वह घायल हो गए। पुलिस ने तलाशी में दो तमंचा-कारतूस बरामद किए।

पूछताछ में उन्होंने अपने नाम मध्य प्रदेश मुरैना के थाना दिमनी स्थित दंपत एवं हाल दिल्ली के मच्छी मार्केट स्थित मटियाला निवासी हरिराम, आगरा के ताजगंज के राजीव नगर निवासी विशाल बताया। उन्होंने छाता शुगर मिल में सुरक्षाकर्मी बद्री की हत्या करना स्वीकार किया। बदमाशों को जेल भेज दिया है।

शोर करने पर की थी सुरक्षाकर्मी की हत्या
पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात को वह धान मिल में चोरी करने के लिए गए थे। एक सुरक्षाकर्मी तो धमकाने पर मान गया, लेकिन दूसरे ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर उसके हाथ-पैर और मुंह बंद कर दिया। इसके बाद भी उसने परेशान किया। इस पर सभी ने मिलकर उसकी लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से पिटाई की और गला घोंटकर हत्या कर दी।
आगरा के ताजगंज का है पूरा गैंग

मुठभेड़ में गिरफ्तार सात बदमाशों में से एक मुरैना एवं हाल निवासी दिल्ली का है। बाकी सभी छह आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। सभी का लंबा आपराधिक इतिहास है। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

तीन साथियों की तलाश में दबिश देने में जुटी टीम
एसपी देहात सुरेश चंद रावत ने बताया कि मुठभेड़ में गिरफ्तार हुए बदमाशों ने छाता धान मिल में सुरक्षाकर्मी की हत्या में ग्वालियर निवासी अनिल, ताजगंज के बसई खुर्द निवासी ओमप्रकाश उर्फ हीरो एवं गौरव प्रजापति उर्फ लालू के शामिल होने की जानकारी भी दी है। पुलिस अब इन तीनों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने में जुटी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed