{"_id":"6740f09f6b330adbba0bc2e4","slug":"waste-to-wonder-park-will-be-built-in-jawahar-park-at-a-cost-of-rs-24-crore-mathura-news-c-369-1-mt11007-121123-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: जवाहर पार्क में 24 करोड़ की लागत से बनेगा वेस्ट टू वंडर पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: जवाहर पार्क में 24 करोड़ की लागत से बनेगा वेस्ट टू वंडर पार्क
विज्ञापन
जवाहर बाग में लगे झूले
- फोटो : mathura
मथुरा। जवाहर पार्क में नगर निगम वेस्ट टू वंडर पार्क तैयार करेगा। पार्क में बच्चे मस्ती के साथ खराब चीजों से कुछ बनाने की प्रेरणा भी लेंगे। इस परियोजना में वेस्ट चीजों से दुनिया के सात अजूबों को बनाया जाएगा। इसके अलावा पार्क में झूलों सहित अलग-अलग तरह की फन एक्टिविटी भी होंगी।
परियोजना पर लगभग 24 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। निगम ने योजना तैयार कर शासन के पास भेजा है, यहां से हरी झंडी मिलते ही वेस्ट टू वंडर पार्क बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। नगर निगम के अधिशासी अभियंता अमरेंद्र गौतम ने बताया कि वेस्ट टू वंडर पार्क में दुनिया के सात अजूबों का दीदार किया जा सकेगा। सात अजूबों को घरों में वेस्ट हो चुके सामान से बनाया जाएगा। रात के समय यह सात अजूबे लाइटिंग में चमकेंगे। इस पार्क में एमपी थिएटर बनाया जाएगा, जहां लोगों के बैठने की शानदार व्यवस्था के साथ नुक्कड़ नाटक करने वाले कलाकारों को भी बेहतर मंच मिलेगा।
इसके अलावा पार्क में अलग से फूड जोन और म्यूजियम भी होगा। यह भी वेस्ट से बनाया जाएगा, जिसमें ब्रज से जुड़ी चीजों को दर्शाया जाएगा। पार्क में बच्चों के लिए झूले भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा साइंस आधारित चीजों से भी बच्चों को सीखने को मिलेगा। थीम पार्क में बच्चे मस्ती के साथ-साथ साइंस भी सीख सकेंगे। इस प्रस्ताव को शासन के पास भेज दिया गया है। यहां से हरी झंडी मिलते ही नगर निगम इसपर कार्य शुरू कर देगा।