फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Waqf properties will be uploaded to the "Umeed" portal by December 5th.

Mathura News: 5 दिसंबर तक ‘उम्मीद’ पोर्टल पर अपलोड होंगी वक्फ संपत्तियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Waqf properties will be uploaded to the "Umeed" portal by December 5th.
मथुरा। उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने ‘उम्मीद’ पोर्टल लॉन्च कर सभी वक्फ संपत्तियों का विवरण ऑनलाइन दर्ज कराना अनिवार्य कर दिया है। वक्फ नंबर 67 के सचिव व नोडल कोऑर्डिनेटर मशकूर अली ने बताया कि जनपद की सभी वक्फ संपत्तियों का ब्योरा 5 दिसंबर 2025 तक पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। उन्होंने मुतवल्लियों और सचिवों को निर्देश दिया कि वे आधार कार्ड, बिजली बिल, पैन कार्ड, पहचान पत्र व एक फोटो सहित सदर बाजार स्थित कार्यालय में उपस्थित होकर संपत्तियों का विवरण दर्ज कराएं। उन्होंने कहा है कि समय पर जानकारी न देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मशकूर अली ने बताया कि इससे वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जे रोकने में मदद मिलेगी। साथ ही भूतेश्वर स्थित बागकाजियांन वक्फ संपत्ति के किरायेदारों को भी किराया जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। अन्यथा उन्हें अवैध कब्जेदार मानकर एफआईआर दर्ज की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed