फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Waqf law is a constitutional system, not a religious institution

Mathura News: धार्मिक संस्थान नहीं, संवैधानिक व्यवस्था है वक्फ कानून

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Waqf law is a constitutional system, not a religious institution
वार्ता करते विधायक श्रीकांत शर्मा, महानफर अध्यक्ष हरिशंकर
मथुरा। सदर विधायक श्रीकांत शर्मा ने वक्फ कानून के बदलाव पर विपक्ष को दो टूट जवाब दिया है। कहा है कि वक्फ संवैधानिक व्यवस्था है न कि धार्मिक संस्थान। केंद्र सरकार ने देश हित और मुस्लिमों के उत्थान के लिए यह कदम उठाया है। विपक्षी दल वक्फ के खिलाफ भ्रामकता फैला रहे हैं। भाजपाई जनजागरण अभियान से घर-घर जाकर इससे जुड़ी जानकारियां को लोगों तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन


कृष्णापुरी तिराहा स्थित माधव मुस्कान में बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बात करत हुए उन्होंने कहा है सरकार द्वारा पारित वक्फ (संशोधन) अधिनियम का उद्देश्य वक्फ संपत्तियों को पारदर्शी बनाना है। दुरुपयोग पर रोक लगाना और सभी नागरिकों के हितों की रक्षा करना है। कहा है वक्फ कानून को लेकर कुछ वर्गों में गलत जानकारियों फैलाई जा रही हैं। यह कानून किसी विशेष समुदाय के विरुद्ध नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य पारदर्शिता के हित में है।
विज्ञापन


बीते वर्षों से वक्फ संपत्तियों के दुरुपयोग, गैरकानूनी कब्जे जैसे मामले सामने आ रहे थे। ऐसे में यह संशोधन आवश्यक हो गया था। सदर विधायक ने जोर देकर कहा है कि सरकार सभी धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के लिए समान दृष्टिकोण रखती है। महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कहा है कि वक्फ कानून से जुड़ी जानकारियों को कार्यकर्ता घर-घर बताएंगे। मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी, श्याम शर्मा, विजय शर्मा, संजय शर्मा, रामकिशन पाठक, अंकुर अग्रवाल, विनीत शर्मा, पार्षद हनुमान गुर्जर, नितिन चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed