फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Vrindavan's Akrur temple declared protected monument

Mathura News: वृंदावन का अक्रूर मंदिर संरक्षित स्मारक घोषित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Vrindavan's Akrur temple declared protected monument

विज्ञापन
मथुरा। पुरातत्व विभाग ने वृंदावन के अक्रूर मंदिर को संरक्षित स्मारक घोषित किया है। इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए जिलाधिकारी को लिखित रूप से एक माह के आपत्तियां भेजने को कहा है।

वृंदावन के गांव अक्रूर स्थित इस मंदिर का नाम भगवान श्रीकृष्ण के पारिवारिक रिश्ते में चाचा अक्रूर के नाम पर है। मंदिर यमुना के अक्रूर घाट के निकट स्थित है। हालांकि मंदिर से यमुना नदी की वर्तमान दूरी करीब एक किलोमीटर है। इस मंदिर में अक्रूर जी को कृष्ण और बलराम के साथ देख सकते हैं। यह ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा का पड़ाव स्थल भी है। मंदिर परिसर में पंचमुखी और दक्षिण मुखी हनुमान की प्रतिमा भी है।
विज्ञापन


वाष्णेर्य समाज के लोग इस स्थल को अपने उद्गम स्थल के रूप में मानते हैं। भले ही यह प्राचीन मंदिरों में शामिल है, लेकिन वर्तमान स्वरूप 2002 में अमल में आया था। मान्यता है कि भजन कीर्तन करते हुए ब्रज भूमि आए चैतन्य महाप्रभु भी यहां पहुंचे थे। उनकी चरण पादुकाएं यहां मौजूद हैं। उन्होंने यहां विश्राम किया था। राज्य संरक्षित स्थलों की सूची में अक्रूर मंदिर को शामिल करने के बाद यहां विकास की संभावनाएं बढ़ जाएंगी। यह स्थल पुरातत्व विभाग की विभिन्न विकास योजनाओं का हिस्सा बन सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed