{"_id":"68ae8d87d27bc43bf9020faa","slug":"vrindavan-mobile-theft-online-fraud-six-lakh-rupees-scam-at-banke-bihari-mandir-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन: बांकेबिहारी के दर्शन करने आए श्रद्धालु का मोबाइल हुआ चोरी, चंद मिनटों में ऐसा कांड...छूटे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन: बांकेबिहारी के दर्शन करने आए श्रद्धालु का मोबाइल हुआ चोरी, चंद मिनटों में ऐसा कांड...छूटे पसीने
Wed, 27 Aug 2025 10:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 27 Aug 2025 10:15 AM IST
सार
वृंदावन में बांकेबिहारी के दर्शन करने आए श्रद्धालु का मोबाइल चोरी हो गया। चोर ने मोबाइल के माध्यम से 6 लाख रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग कर डाली।
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
वृंदावन के प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के दौरान दिल्ली से आए एक श्रद्धालु का मोबाइल चोरी हो गया। इसके बाद अज्ञात चोरों ने उस मोबाइल का दुरुपयोग करते हुए 6 लाख रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग कर डाली।
पूर्वी दिल्ली की राजगढ़ कॉलोनी गली नं-2 में रहने वाले शकुन मित्तल पुत्र राजेश कुमार मित्तल ने एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि 15 अगस्त को अपने परिवार सहित बांकेबिहारी मंदिर दर्शन हेतु वृंदावन आए थे। दर्शन के दौरान उनका आईफोन चोरी हो गया। जिसकी सूचना उन्होंने बांकेबिहारी पुलिस चौकी पर दी थी। चोरी के तुरंत बाद उन्होंने फोन नंबरों को भी बंद कर दिया और शाम को दिल्ली लौट गए।
फिर उन्हें अपने अपने ईमेल पर कई ट्रांजेक्शन अलर्ट प्राप्त हुए। शक होने पर उन्होंने 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बावजूद अगले दिन यानी 16 अगस्त को अज्ञात व्यक्ति ने पीड़ित की पत्नी के लिंक बैंक खाते से यूपीआई के माध्यम से महंगी ऑनलाइन शॉपिंग कर डाली। यह शॉपिंग मथुरा-वृंदावन के ज्वेलर्स और अन्य दुकान से की गई है। अब तक छह लाख रुपये की ठगी हो चुकी है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद