फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Vrindavan–Haridwar Bus Service a Hit All Seats Booked for Five Days

UP: वृंदावन से हरिद्वार जाने वाली बस की सभी सीटें फुल, पिछले पांच दिनों से हो रही जमकर बुकिंग

Tue, 28 Oct 2025 10:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 28 Oct 2025 10:19 AM IST
सार

वृंदावन से हरिद्वार जानें के लिए शुरू की गई बस सेवा परिवहन विभाग के लिए फायदे का सौदा साबित हो रही है। पिछले पांच दिन से जमकर बुकिंग हो रही है। आलम ये है कि एक भी सीट खाली नहीं है।  

विज्ञापन
Vrindavan–Haridwar Bus Service a Hit All Seats Booked for Five Days
मथुरा बस स्टैंड पर खड़ीं बसें। - फोटो : mathura

विस्तार

वृंदावन से देवनगरी हरिद्वार को सीधे बस सेवा से पहले ही जोड़ा जा चुका है। इससे हरिद्वार जाने वाले तीर्थयात्री बेहद खुश हैं। पिछले पांच दिनों से लगातार एसी बस की सीटें बुक हो रहीं है। आवश्यकता पड़ने पर दूसरी गाड़ी को भी मंगवाया जा रहा है।
विज्ञापन


ट्रेनों में सीट कंफर्म न मिलने के चलते यात्रियों को मायूसी हाथ लगती थी, लेकिन अब रोडवेज की बस सेवा ने यात्रियों के चहेरे पर मुस्कान लौटा दी है। यूपी रोडवेज द्वारा वृंदावन से हरिद्वार के लिए नियमित रुप से एक एसी बस का संचालन किया जाता है। अगले तीन दिन तक एसी बस की सभी सीटों की बुकिंग हो चुकी है।
विज्ञापन


यात्रियों की अधिकता होने पर मथुरा डिपो से ऑन डिमांड नॉन एसी बस मंगाकर भी हरिद्वार के लिए भेजी जा रही हैं। इससे तीर्थ यात्रियों को हिमालय के देवद्वार (हरिद्वार) जाने में बड़ी सहूलियत मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देसी और विदेशी तीर्थ यात्रियों को एसी बस खूब भा रही है। वृंदावन से हरिद्वार जाने का एसी बस का किराया जहां 934 रुपये है, वहीं सामान्य बस का किराया 597 रुपये लिया जा रहा है। हरिद्वार जाने वाले यात्री इस बस सेवा का पूरा लाभ उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed