फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Voting in Bharatpur and Dholpur today

Mathura News: भरतपुर और धौलपुर में मतदान आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Voting in Bharatpur and Dholpur today
भरतपुर, धौलपुर। लोकसभा चुनाव के लिए प्रथम चरण में आज प्रदेश की 12 सीटों पर मतदान होगा। इनमें भरतपुर लोकसभा सीट पर 21 लाख 14,916 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर जनप्रतिनिधि चुनेंगे। वहीं करौली-धौलपुर लोकसभा सीट पर 19 लाख 73 हजार 702 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बृहस्पतिवार को मतदान कर्मियों को अंतिम प्रशिक्षण के बाद संसदीय क्षेत्र में रवाना किया गया। शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, आरएसी के जवान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को भरतपुर में एमएसजे कॉलेज में लोकसभा आम चुनाव के तहत मतदान दलों के अंतिम प्रशिक्षण के बाद क्षेत्र में रवाना किया। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अमित यादव ने बताया आज सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्ति के बाद कार्मिक मतदान सामग्री को एमएसजे कॉलेज में जमा कराएंगे। भरतपुर संसदीय क्षेत्र में 21 लाख, 14 हजार, 916 मतदाता हैं। इनमें 11 लाख 26 हजार 578 पुरुष मतदाता 9 लाख 88 हजार 317 महिला मतदाता, 21 ट्रांसजेंडर्स हैं।
विज्ञापन


इनमें विधानसभा क्षेत्र कामां में 2 लाख 67 हजार 628 मतदाता, नगर में 2 लाख 49 हजार 738, डीग-कुम्हेर में 2 लाख 56 हजार 668, भरतपुर में 2 लाख 81 हजार 83, नदबई में 2 लाख 91 हजार 926, वैर में 2 लाख 72 हजार 346, बयाना में 2 लाख 66 हजार 481 और कठूमर -अलवर में 2 लाख 29 हजार 46 मतदाता शामिल हैं। लोकसभा क्षेत्र में 30 सहायक बूथ सहित 2024 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इनमें 334 शहरी क्षेत्र में व 1690 ग्रामीण क्षेत्र में शामिल हैं। विधानसभा क्षेत्र कामां में 255, नगर में 235, डीग-कुम्हेर में 236, भरतपुर में 253, नदबई में 288, वैर में 260, बयाना में 265 एवं अलवर जिले के कठूमर में 232 मतदान केंद्र हैं। क्षेत्र में 64 महिला कार्मिक प्रबंधित बूथ, 64 युवा कार्मिक प्रबंधित बूथ, 8 दिव्यांग प्रबंधित बूथ व 8 मॉडल बूथ शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



करौली-धौलपुर लोकसभा सीट पर सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। मतदाता सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान कर 4 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद करेंगे। कुल 19 लाख 73 हजार 702 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के लिए 1966 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें धौलपुर में 930 तथा करौली में 1036 मतदान केंद्र शामिल हैं। लोकसभा सीट पर 10 लाख 63 हजार 32 पुरुष तथा 9 लाख 10 हजार 836 महिला मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिले में कुल 930 मतदान केंद्र में बसेड़ी में 216, बाड़ी में 254, धौलपुर में 231 एवं राजाखेड़ा में 229 मतदान केंद्र शामिल हैं। धौलपुर जिले में 10 सहायक मतदान केंद्र भी स्थापित किए गए हैं।


इसी प्रकार करौली जिले में कुल 1036 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें करौली में 254, टोडाभीम में 269, हिंडौन में 251 एवं सपोटरा में 262 मतदान केंद्र शामिल हैं। सीट पर कुल 4 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें भाजपा की इंदु देवी जाटव कमल के फूल चुनाव चिह्न के साथ मैदान में हैं। कांग्रेस प्रत्याशी भजनलाल जाटव हाथ का पंजा चुनाव चिह्न, बहुजन समाज पार्टी के विक्रम सिंह हाथी चुनाव चिह्न तथा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में राम खिलाड़ी धोबी चुनाव चिह्न प्रेस के साथ अपना भाग्य आजमा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed