{"_id":"a8ee3a77089b42d7600968afc4fdb201","slug":"voting-for-panchayat-poll-in-mathura-hindi-news-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगला संजा में मतदान केंद्र पर फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगला संजा में मतदान केंद्र पर फायरिंग
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Thu, 10 Dec 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना बलदेव के गंाव नगला संजा में फर्जी मतदान के विवाद में दो पूर्व प्रधानों के समर्थकों में जमकर मारपीट हुई और मतदान केंद्र के बाहर फायरिंग हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को दबोच लिया। डीएम और एसएसपी ने पूर्व प्रधान के घर तलाशी कराई, इसमें असलहे बरामद हुए हैं।
नगला संजा बलदेव ब्लाक की बड़ी ग्राम पंचायत है। इससे गांव चौरम्बार, सुखदेव बुर्ज, गढ़ी महाराम, तुलाबुर्ज, लालगढ़ी, खेरा, गढ़ी आशा, नगला रामरूप, नगला सेहतू, नगला ड्यौड़िया, नगला बेर, नगला बदना, नगला बबूल सहित 14 ग्राम जुड़े हैं। 7500 वोटों वाली पंचायत से पूर्व प्रधान ओमवीर सिंह की पुत्रवधू सविता देवी, पूर्व प्रधान भूरी सिंह के भाई जवाहर की पत्नी संदेश देवी और डीलो मुखिया, निहाल सिंह, गुड्डू, बिजेंद्र सिंह, जयप्रकाश और गोपीचंद्र प्रधानी का चुनाव लड़े हैं।
सुबह नौ बजे लगभग गांव के बाहर रह रहे लोगों के वोट डलवाने और पीठासीन अधिकारी से शिकायत कर देने पर पूर्व प्रधान भूरी सिंह और ओमवीर सिंह के पोलिंग एजेंट और समर्थक भिड़ गए। मतदान केंद्र के बाहर जमकर मारपीट और फायरिंग हुई। सूचना पर सुपर क्लस्टर दस्ते और डीएम राजेश कुमार, एसएसपी डा. राकेश सिंह मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
डीएम और एसएसपी के निर्देश पर मतदान केंद्र के निकट बने पूर्व प्रधान भूरी सिंह के घर की पुलिस ने तलाशी कराई तो उनके यहां से लाइसेंसी राइफल, बंदूक, कारतूस, धारदार हथियार बरामद हुए। बताया गया कि पूर्व प्रधान ने चुनावों में असलहे जमा नहीं किए थे। पुलिस गांव के गोपाली, मुकेश, सौदान सिंह और रामबाबू को पकड़ कर थाने ले गई।