फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   voting for panchayat poll in mathura

चौथे चरण में 72 फीसदी मतदान

Thu, 10 Dec 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Thu, 10 Dec 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
voting for panchayat poll in mathura
चौथे चरण के मतदान के साथ जिले में ग्राम पंचायत चुनाव पूर्ण हो गए। बुधवार को चुनाव के अंतिम चरण में 72.61 प्रतिशत वोट पड़े। इसमें राया ब्लाक के मतदाताओं का योगदान 71.12 प्रतिशत और बलदेव ब्लाक का मतदान प्रतिशत 74.49 रहा। अब सभी की नजर मतगणना पर लग गई हैं।
विज्ञापन


बुधवार को सुबह सात बजे से शुरू हुए मतदान के प्रति ग्रामीणों में खासा रुझान दिखाई दिया। पहले दो घंटे में ही 12.37 प्रतिशत मतदान हो गया। इसमें राया ब्लाक का 12.44 प्रतिशत और बलदेव में 12.13 प्रतिशत वोट पड़े। अगले दो घंटे में मतदान के प्रति और तेजी नजर आई। सुबह 11 बजे इन दोनों ब्लाक का मत प्रतिशत 29.53 पर पहुंच गया। इसमें राया ब्लाक में 30.66 प्रतिशत, बलदेव ब्लाक में 28.40 प्रतिशत वोट पड़े।
विज्ञापन


दोपहर एक बजे तक मतदान की रफ्तार में पहले चार घंटों से ज्यादा तेजी दिखाई दी। सभी बूथों पर ग्रामीणों की लंबी लाइन लग गई। इससे दोपहर एक बजे तक मतदान 50 प्रतिशत के पार हो गया। इसमें राया ब्लाक में 50.20 प्रतिशत और बलदेव ब्लाक में 50.28 प्रतिशत वोट पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह छह घंटे बाद बलदेव के मतदाताओं ने मतदान में अब तक निरंतर आगे चले आ रहे राया क्षेत्र को मतदान में पीछे छोड़ दिया। हालांकि यह बढ़त मामूली थी, लेकिन अगले दो घंटे बाद भी बलदेव के मतदाताओं ने इसे बनाए रखा। दोपहर तीन बजे तक बलदेव ब्लाक में 64.53 प्रतिशत वोट पड़े थे, जबकि राया ब्लाक में 62 प्रतिशत ही रह गए। इस दौरान इन दोनों ब्लाक का मत प्रतिशत 63.26 था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed