फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   VOTE

वोट कटवाने को मृतक व्यक्ति के नाम से दर्ज कराई शिकायती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
VOTE
वोट कटवाने के लिए मृत शख्स से कर दी शिकायत
विज्ञापन

जांच में पता चला उसकी हो चुकी है तीन वर्ष पूर्व मौत
सौंख। निकाय चुनाव की मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान किसी जालसाज ने वोट कटवाने के लिए मृत व्यक्ति के नाम से अधिकारी को शिकायती पत्र दिया। पत्र जांच के लिए आया तो पता चला कि जिस व्यक्ति के नाम से शिकायत दर्ज कराई गई है, उसकी तीन साल पहले पूर्व सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। मृतक के परिजनों ने एसडीएम को सूचना देकर जालसाज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सौंख में कई दिन से मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य चल रहा है। मतदाता सूची में शामिल अवैध वोटों को लेकर चुनाव आयोग द्वारा आपत्ति मांगी गई थी। नगर पंचायत के वार्ड दो में आठ वोटों पर तीन वर्ष पूर्व मृतक दीप चंद पुत्र रामबाबू के नाम से आपत्ति फार्म भर दिया गया, जबकि दीप चंद की तीन वर्ष पूर्व सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इस मामले में सुपरवाइजर डोरी लाल शर्मा व बीएलओ शांति देवी ने फर्जी आपत्ति का निस्तारण कर रिपोर्ट तहसील कार्यालय में दी है। मृतक दीप चंद के भाई दीपक का कहना है कि भाई को तीन वर्ष पूर्व सड़क हादसे में मौत हो गई थी। कुछ राजनैतिक लोगों ने मेरे भाई के नाम से आठ आपत्ति फार्म फर्जी तरीके से भर दिए है। इस मामले में चुनाव आयोग द्वारा जांच कर कार्रवाई की जाए। तिलक सिंह कुंतल ने बताया कि कस्बा में ग्रामीण क्षेत्र के साथ राजस्थान, महाराष्ट्र, पश्चिमी बंगाल आदि प्रदेशों की वोट बीएलओ द्वारा नहीं काटी गई है। मेरे नाम से लोगों ने फर्जी तरीके से आपत्ति फार्म भरे हैं। मैंने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है।
मामला संज्ञान में आया है, बीएलओ इसकी जांच कर रहे हैं। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. सुरेश कुमार एसडीएम गोवर्धन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed